फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Notice to two for employing workers without Aadhaar seed in MNREGA

Lalitpur News: मनरेगा में बिना आधार सीड वाले श्रमिकों से काम कराने पर दो को नोटिस

Thu, 18 Apr 2024 03:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Notice to two for employing workers without Aadhaar seed in MNREGA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मनरेगा कार्यों में बिना आधार सीड वाले जॉब कार्डधारक श्रमिकों से काम कराने पर मुख्य विकास अधिकारी ने गंभीरता से लिया है। ब्लॉक बिरधा और मड़ावरा के ग्राम सचिव को नोटिस जारी किया है।
शासन स्तर से आधार सीडिंग वाले जॉब कार्डधारक श्रमिक से ही मनरेगा कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके, ग्राम पंचायतों में मनरेगा काम में बिना आधार सीड वाले जॉब कार्डधारक श्रमिकों से काम कराया जा रहा है। ऐसा ही मामला ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत मादौन और ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम छितरापुर का सामने आया। इसमें बिना आधार सीड वाले एक-एक मनरेगा मजदूर को काम पर लगाया था।
विज्ञापन

बिना आधार सीड वाले श्रमिकों से कार्य कराने को मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय ने गंभीरता से लिया और ग्राम पंचायत मादौन में तैनात ग्राम सचिव शिवानी खरे व ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम पंचायत छितरापुर में तैनात ग्राम सचिव रानी गुप्ता को नोटिस जारी किया है। डीसी मनरेगा रवींद्रवीर यादव ने बताया कि बिना आधार सीड वाले श्रमिकों से मनरेगा का काम कराने वाले दो ग्राम सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही आधार सीड वाले जॉब कार्डधारक श्रमिकों को ही मनरेगा का काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed