फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Megha and Devendra topped in singing

गायन में मेघा और देवेंद्र रहे अव्वल

Fri, 24 Jan 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Megha and Devendra topped in singing
रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम एक दिवसीय शिविर में गीत गायन और भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें मेघा और देवेंद्र ने अपनी-अपनी प्रतियोगिता जीत ली। शुभारंभ प्राचार्य प्रो जेपी सिंह ने किया। सबसे पहले सभी छात्र-छात्राओं ने फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत व्यायाम एवं योगाभ्यास किया। इस अवसर पर गंगा यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्षण विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें मेघा नायक ने प्रथम, विवेक बुधौलिया ने द्वितीय, जबकि शैलेंद्र और सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर देश भक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देवेंद्र सिंह प्रथम, जतिन जैन द्वितीय एवं विवेक बुधौलिया और रश्मि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने कालेज में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। इसका नेतृत्व जनक नंदिनी, अभिलाषा, विशाखा, भारती, सोनम, अंजलि, प्रिंस राठौर, हरिओम, अंकित, विकास पुरोहित आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रो. केशव देव, डॉ. अजय कुमार, डॉ. मनीष वर्मा, डॉ. डीके साहू आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ रीतेश कुमार खरे ने किया। छात्र इकाई के प्रभारी डॉ सतीश कुमार और छात्रा इकाई की प्रभारी प्रो अर्चना सिरोठिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed