{"_id":"61a70eb7bcc08d659d22dc95","slug":"health-department-alert-regarding-omicron-those-coming-from-abroad-will-be-monitored-lalitpur-news-jhs2099299102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, विदेश से आने वालों की होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, विदेश से आने वालों की होगी निगरानी
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। अब जनपद में ओमिक्रॉन से प्रभावित व गैर प्रभावित देशों से आने वाले लोगों को सात दिन तक एंकातवास में रखा जाएगा। इनकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा की जाएगी।
विभाग द्वारा इसकी निगरानी के लिए टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें विदेश से आने वाले लोगों को सर्विलांस पर रखकर प्रतिदिन स्वास्थ्य की जानकारी लेंगी। एकांतवास में रहने के दौरान लक्षण पाए जाने पर जांच में कोविड जांच कराई जाएगी। जिसमें निगेटिव आने पर संबंधित मर्ज का उपचार किया जाएगा। वहीं यदि जांच में पॉजिटिव पाया जाता है तो संक्रमित मरीज का एक और सैंपल लेकर वैरियंट के प्रकार की जांच की जाएगी। सैंपल का लैब में परीक्षण किया जाएगा। जिसमें वायरस के प्रकार की जांच होगी।
जांच में वैरियंट के प्रकार के आधार पर ही उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। हालांकि वर्तमान में एक भी ओमिक्रॉन संक्रमित व्यक्ति नहीं मिलने से राहत बनी हुई है, लेकिन इसकी रोकथाम के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। जिससे इस वैरियंट के संक्रमण के खतरे से बचाया जा सके।
विज्ञापन
टीमों द्वारा लगातार लिए जा रहे सैंपल
संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कोविड जांच कर रहीं है। वर्तमान में टीमों ने संक्रमितों को चिह्नित करने को सैंपल की संख्या बढ़ा दी गई है। अब तक यहां पर लगभग डेढ़ हजार व्यक्तियों के सैंपल लिए जा रहे थे। अब इनकी संख्या बढ़ाकर दो से ढाई हजार तक कर दी गई है। जिससे संक्रमितों को चिह्नित कर उपचार मुहैया कराया जा सके। हालांकि वर्तमान में संक्रमितों की रफ्तार थमी हुई है।