फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gift of many buildings along with two cow shelters

Lalitpur News: दो गो आश्रयस्थल के साथ कई इमारतों की मिली सौगात

Mon, 16 Dec 2024 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Gift of many buildings along with two cow shelters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में इस वर्ष दो गो आश्रयस्थल बनकर तैयार हो गए हैं। वहीं, पर्यटन विकास की एक योजना की सौगात भी मिली है। इसके अलावा ड्रग वेयर हाउस, आईटीआई महरौनी व तालबेहट, कारागार की पुलिस चौकी का निर्माण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनकर तैयार हुआ है।
जनपद में इस वर्ष करोड़ों रुपये की लागत से कई परियोजनाएं बनकर तैयार हो गई हैं। इनमें 3.24 करोड़ की लागत से तैयार गो आश्रयस्थल व अन्य भवन निर्माण शामिल हैं। 9 करोड़ की लागत से ड्रग वेयर हाउस, 7.08 की लागत से महरौनी व तालबेहट की आईटीआई इमारत, 28 लाख की लागत से जिला कारागार पुलिस चौकी का निर्माण, आठ करोड़ की लागत से दैलवारा में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तैयार हुआ। इसके अलावा पर्यटन विकास योजना में मसौराकलां स्थित हनुमान मंदिर में विकास कार्य पूर्ण हुआ है। इसमें 70 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है।
विज्ञापन

-------------------
इंट्रीग्रेटेड कमांड सेंटर से जोड़े गए दो गांव
जनपद में जिला प्रशासन ने अभिनव प्रयोग किया है। दो गांव धौर्रा व जाखलौन में 40 व 42 कैमरे लगाकर इन्हें जनपद मुख्यालय पर निर्मित इंट्रीग्रेटेड कमांड सेंटर से जोड़ा गया है। यहां पर छात्रों के ई-एजुकेशन, सीसीटीवी कैमरा, सर्विलांस सिस्टम, ई-गवर्नेंस, ई-हेल्थ, पब्लिक नेटवर्किंग व पब्लिक एड्रेस जैसी सेवाएं संचालित की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने इस योजना का प्रस्तुतीकरण दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर किया, जहां पर इसकी काफी सराहना हुई है। केंद्र सरकार ने अन्य गांवों को इस योजना से जोड़ने के लिए जनपद को दो करोड़ रुपये दिए हैं। जिससे 15 गांवों को जोड़ने की कार्ययोजना पंचायती राज विभाग ने तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

खांदी में बुंदेलखंड का पहला पंचायत राज विभाग का प्रशिक्षण केंद्र
जनपद में पंचायती राज विभाग ने एकीकृत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण यूनिट को ग्राम पंचायत खांदी में स्थापित किया गया। यहां पर 100 लोगों के प्रशिक्षण केंद्र, भोजनशाला, गोशाला, गोबर गैस प्लांट, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाई, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का स्थापना की गई। शासन ने इसके लिए 65 लाख रुपये की धनराशि निर्गत की थी, इसके बाद जिला प्रशासन, मनरेगा व अन्य मदों से धनराशि खर्च की गई है।

वर्जन
जनपद में कई विकास योजनाएं पूर्ण हुई हैं। इन योजनाओं का लाभ आम जनता को मिलने लगा है। साथ ही कई ऐसी योजनाएं पूर्ण हुई हैं, जो जनपद को आधुनिक डिजिटल दुनिया से जोड़ता है। पंचायती राज विभाग प्रशिक्षण केंद्र बुंदेलखंड में पहला प्रशिक्षण केंद्र है।
-केके पांडे, मुख्य विकास अधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed