फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fertilizer was being sold at a higher price, the shop's license was suspended.

Lalitpur News: अधिक दाम पर बेची जा रही थी खाद, दुकान का लाइसेंस निलंबित

Tue, 07 Oct 2025 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer was being sold at a higher price, the shop's license was suspended.
ललितपुर। निर्धारित कीमत से अधिक पर उर्वरक बेची जा रही थी। सहायक विकास अधिकारी, कृषि/नोडल अधिकारी ने खाद की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने बार क्षेत्र के लड़वारी रोड स्थित दुबे ट्रेडर्स के मालिक प्राणनाथ दुबे को नोटिस देते हुए बताया कि सहायक विकास अधिकारी, कृषि/नोडल अधिकारी ने तीन अक्तूबर को दुकान का निरीक्षण किया था। उर्वरक की बिक्री निर्धारित दर से अधिक दर पर होती मिली थी, इसका वीडियो भी दिया गया था। साथ ही जांच के समय दुकानदार ने उर्वरक से संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए।

जिला कृषि अधिकारी ने उक्त उर्वरक विक्रेता का निबंधन प्रमाण पत्र निलंबित कर दिया है और चेतावनी जारी की है कि निलंबन अवधि में किसी भी प्रकार के उर्वरक का क्रय-विक्रय नहीं किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। इससे पूर्व भी ललितपुर शहर, महरौनी एवं अन्य स्थानों पर खाद की दुकानों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने के वीडियो सामने आए हैं। विभाग ने ऐसे दुकान संचालकों पर कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन

-----------
प्रत्येक उर्वरक का रेट निर्धारित है और किसान उसी दाम पर खरीदें। अधिक रेट पर खाद बेचने की शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।
-राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed