फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Exercise caution during the changing weather; children are falling prey to viral infections and pneumonia.

Lalitpur News: बदलते मौसम में बरतें सावधानी, वायरल व निमोनिया की चपेट में आ रहे बच्चे

Thu, 27 Aug 2026 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Exercise caution during the changing weather; children are falling prey to viral infections and pneumonia.
ललितपुर। मौसम में हो रहे बदलाव से बच्चे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों को सर्दी, खांसी व वायरल और निमोनिया हो रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जनपद में लगातार बारिश होने से सर्दी का अहसास हो रहा है। धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी पड़ रही है। ऐसे में मौसम में हो रहे परिवर्तन से वायरल व निमोनिया के मरीज बढ़ रहे हैं। इसकी चपेट में बच्चे अधिक आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 180 से 200 बच्चे उपचार को पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि मौसम में हो रहे परिवर्तन से मौसमी बीमारियां पनप रहीं हैं। इसमें वायरल इंफेक्शन से ग्रस्त मरीजों की संख्या अधिक है। ओपीडी में प्रतिदिन 140 से 150 मरीज वायरल बुखार, खांसी, जुकाम के आ रहे हैं। चार से पांच बच्चे निमोनिया से ग्रसित आ रहे हैं। इसके अलावा उल्टी, दस्त व पेचिस के आ रहे हैं। इन्हें चिकित्सक दवाओं के साथ ही बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

---
मेडिसिन विभाग में लग रही कतार
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में भी वायरल फीवर व उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पवन सूद ने बताया कि मौसम में परिवर्तन से वायरल व उल्टी दस्त और टाइफाइड के मरीज आ रहे हैं। बुखार व सर्दी-जुकाम के प्रतिदिन 80 से 100 मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं आठ से दस मरीज टाइफाइड के आ रहे हैं। इसके अलावा उल्टी दस्त व पेट दर्द के मरीज भी 30 से 40 आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इस तरह करें बचाव
- सर्दी, जुकाम, बुखार वाले मरीजों से दूरी बनाएं।
- पानी को उबाल कर पिएं।
- साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- पौष्टिक भोजन करें।
- मरीज के साथ कपड़े शेयर न करें।
- किसी तरह की समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed