फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dampati murder police can not find remind to accused

दंपती मर्डर: पुलिस को नहीं मिल सका आरोपी का रिमांड

Fri, 10 Jan 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dampati murder police can not find remind to accused
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला सिविल क्षेत्र में भाई और भाभी की हत्या करने के मामले में आरोपी पर लगाई गई मृत्युदंड की धारा 303 सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व के एक मामले में असंवैधानिक घोषित की गई है। इस कारण पुलिस को आरोपी के खिलाफ इस धारा में न्यायालय से रिमांड नहीं मिल सका। न्यायालय द्वारा आरोपी को हत्या की धारा में ही रिमांड दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला सिविल लाइन निवासी भरत पुत्र सुंदर कुर्मी ने चचेरे भाई सिविल लाइन स्टेशन रोड निवासी रामआसरे (45) पुत्र छोटेलाल एवं उसकी पत्नी सुनीता (40) की पैरोल खत्म होने के विवाद में तमंचा से गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी भरत को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ भाई और भाभी की हत्या करने के आरोप में धारा 452, 302 व 303 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिए थे। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय द्वारा धारा 303 (आजीवन कारावास के दौरान हत्या के आरोप में मृत्युदंड का प्रावधान है) में आरोपी को रिमांड देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी के खिलाफ लगाई गई धारा 303 सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित की गई है, इस कारण न्यायालय से आरोपी के खिलाफ रिमांड नहीं मिला है। आरोपी को धारा 302 व 452 के तहत जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed