फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crowd in trains, passengers upset due to lack of buses

त्योहार पर बढ़ी भीड़, ट्रेन में कोच में खड़े होने तक को जगह नहीं, तो रोडवेज ने घटाई बस, यात्री परेशान

Sat, 22 Oct 2022 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Crowd in trains, passengers upset due to lack of buses
ललितपुर। दीपावली मनाने के लिए घर जा रहे लोगों से ट्रेनें भरकर चल रहीं हैं। हालत यह है कि आरक्षित कोच में बैठना तो दूर खड़े होना तक मुश्किल हो रहा है। जनरल कोच में जगह न मिलने पर आरक्षित कोच में सवारियां बैठ रहीं हैं। मजबूरन सवारियां कोच के गेट पर लटककर यात्रा कर रहीं हैं। जिले में रोडवेज ने बसों का संचालन कम होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

दीपावली को मनाने के लिए लोग अपने घरों पर पहुंच रहे हैं। इसके लिए अधिकांश लोगों ने महीनों पहले ही ट्रेनों में स्थान आरक्षित कर लिया था। इससे पहले ही ट्रेेनें फुल हो गईं थी। सीट फुल होने पर वातानुकूलित तक खाली नहीं रह गए थे। इस पर लोगों ने खाली होने की उम्मीद लगाकर प्रतीक्षारत होने का आरक्षण करा लिया था, त्योहार होने के चलते पुष्टि नहीं हो पाई। इस पर मजबूरन ही प्रतीक्षा की टिकट पर ही यात्रा कर रहे हैँ। ऐसे में आरक्षित कोच भी पूरी तरह से भरे हुए हैं। वहीं, स्टेशनों पर जनरल कोच में जगह न मिलने पर आरक्षित कोच में सफर कर रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को न तो जनरल कोच में और न ही आरक्षित कोच में कहीं भी राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे स्टेशन यात्रियों से खचाखच भरा रहा। ट्रेेन के आते ही यात्री सफर करने के लिए खड़े हो जाते। ट्रेन रुकते ही जबरन प्रवेश होने का प्रयास करते। जगह न मिलने पर किसी भी कोच में प्रवेश कर जाते हैँ। वहीं कई यात्री तो कोच के दरवाजों पर जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में भरे ही हुए कोच में महिलाओं व बच्चों को यात्रा करने में अधिक समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 24 बसों का था संचालन, अब 20 बचीं
जनपद में पहले ही परिवहन विभाग ने रोडवेज की बसों की संख्या कम कर दी है। यहां पर पहले 24 बसों का संचालन होता था, इनमें लोहिया ग्रामीण बस सेवा की 20 बसें चलतीं थीं। इनमें बीते लगभग एक वर्ष से तीन बसों का संचालन हो रहा था। त्योहार पर पहले ही अधिक भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में विभाग ने एक बस को कम कर दिया है। यह बस ललितपुर से कानपुर के चलते दोपहर में चल रही थी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।

ललितपुर से कानपुर बस सेवा के बंद किए जाने की जानकारी हुई है। इस पर सहायक प्रबंधक से जानकारी की जाएगी।- लोकेश राजपूत, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed