फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: ठेकेदार हत्या फॉलोअप

क्राइम: ठेकेदार हत्या फॉलोअप

Wed, 07 Feb 2018 02:05 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: ठेकेदार हत्या फॉलोअप
ठेकेदार हत्या: चार दिन बीते, पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन

ललितपुर।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ापुरा मोहल्ला निवासी ठेकेदार अनूप सहाय की दो फरवरी की रात हुई हत्या के चार दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। अभी तक पुलिस मृतक के करीबियों से पूछताछ में भी कोई जानकारी हासिल नहीं कर सकी है। वहीं, पुलिस एक वरिष्ठ नेता का भी इस हत्याकांड में शामिल होने का शक जाहिर कर रही है।

गौरतलब हो कि दो फरवरी की रात अनूप सहाय जब घर पर था और उसकी पत्नी उसके लिए खाना लगा रही थी। इसी दौरान तीन बाइक सवार बदमाश आ गए और एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर दूर खड़ा रहा। दो बदमाश उसके घर जा पहुंचे, जहां उन्होंने डोरबेल बजाई आवाज सुन अनूप सहाय ने दरवाजा खोला, इसी बीच बदमाशों ने रिवाल्वर से चार गोलियां उसके शरीर में दाग दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई रोहित सहाय की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस की चार टीमें गठित कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस घटना के बाद लोगों में जहां रोष व्याप्त है। वहीं, लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाने शुरू कर दिए हैं। मौके पर हालातों को देखते हुए बाइक सवार बदमाश पेशेवर हत्यारे नजर आ रहे हैं। हत्या के चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस को कोई अहम सुराग हासिल नहीं कर सकी है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने मृतक से जुड़े कारोबार व उसका इतिहास खंगालते हुए पुलिस ने उसके करीबियों से पूछताछ भी कर ली है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पाए हैं। वहीं पुलिस ने एक वरिष्ठ नेता पर शक जाहिर करते हुए पूछताछ की है। कुल मिलाकर पुलिस की सुई मृतक के करीबियों के आसपास ही घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed