{"_id":"5abd462f4f1c1bb6618b46ab","slug":"171522353711-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक और युवती ने फांसी लगाकर दी जान
ललितपुर।
नाराहट थानांतर्गत डोंगराकलां गांव निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, बानपुर थानांतर्गत कस्बा निवासी एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही मामलों में कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
पहली घटना में संतोष (18) पुत्र कल्यान कुशवाहा बुधवार की शाम चार बजे ललितपुर जाने की बात कहकर बाइक पर सवार होकर घर से निकल आया। इसके बाद शाम सात बजे जब युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने फोन से जानकारी की तो संतोष ने बताया कि वह गांव में ही है। इसके बाद भी रात दस बजे तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बृहस्पतिवार की सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने देखा कि कारसदेव मंदिर के चबूतरे पर खड़े नीम के पेड़ से तौलिया के फंदे के सहारे संतोष फांसी पर लटक रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था अ। युवक की मौत के कारणों को परिजनों ने अज्ञात बताया है।
दूसरी घटना में बानपुर कस्बा निवासी जसोदा (19) पुत्री हरीराम केवट बृहस्पतिवार की सुबह घर में अपने सात वर्षीय भाई सुनील के साथ अकेली थी। युवती के माता-पिता खेत पर थे। कुछ देर बाद परिजनों ने जब घर फोन लगाया तो सुनील ने बताया कि जसोदा घर पर नहीं है। खोजबीन करते हुए सुनील ने देखा कि घर में बने शौचालय में लगे लोहे के ऐंगल से दुपट्टे के सहारे जसोदा फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि जसोदा की शादी के लिए जनवरी में उसका रिश्ता तय किया था और 19 अप्रैल को शादी होने वाली थी। मृतका दो भाई और दो बहिनों में सबसे बड़ी थी।