फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   children assist in farming

छोटे बच्चे कर रहे हैं कृषि कार्य में सहयोग

Tue, 14 Apr 2020 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
children assist in farming
कैप्सन - कृषि कार्य में सहयोग करते छोटे- छोटे बच्चे - फोटो : TALDEHATE
बिजरौठा/तालबेहट। कोरोना वायरस के प्रकोप से जनता को निजात दिलाने के लिए जहां पूरे देश में लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया गया है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपना समय व्यतीत करना मुसीबत भरा हो रहा है। ऐसी हालत में अभिभावकों ने उनसे कृषि और गृहस्थी के काम लेना शुरू कर दिया है। इस समय शहरी क्षेत्र में रहने वाले युवा व बच्चे टेलीविजन, मोबाइल एवं अन्य सोशल मीडिया सहित घरों में इनडोर गेम्स खेल कर अपना समय गुजर ले रहे हैं, परंतु ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपना समय गुजारना मुसीबत भरा हो रहा है। वह न तो बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल सकते हैं और न ही उनके घर में समय व्यतीत करने के साधन हैं। ऐसी हालत में अधिकांश माता- पिता अपने बच्चों को साथ ले जाकर खेत पर उनसे कृषि कार्य ले रहे हैं या गृहस्थी के काम में सहयोग लेकर उनको व्यस्त रखने का काम कर रहे हैं। अधिकांश लोगों का आरोप है कि टीवी पर कई सीरियल शुरू किए हैं, परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सही नहीं होने से उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण छोटे- छोटे बच्चे दोपहर में खुले में नहीं घूम पा रहे हैं। उन्हें सुबह- शाम गृहस्थी के काम में व्यस्त रखा जा रहा है। इससे हम लोगों को आराम मिला और उन्होंने काम भी सीखा है।
विज्ञापन

- रामसखी कुशवाहा
मजदूर नहीं मिलने से बच्चों ने कृषि कार्य में सहयोग किया है। इससे उन्हें खेती का काम सीखने का मौका मिला और हम लोगों का काफी आसानी हुई। इस कार्य में सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामकिशोर कुशवाहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed