फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP was ahead in judicial reforms: Sadar MLA

न्यायिक सुधार में आगे रही भाजपा : सदर विधायक

Mon, 22 Apr 2024 04:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
BJP was ahead in judicial reforms: Sadar MLA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भाजपा विधि प्रकोष्ठ की गोष्ठी पार्टी कार्यालय पर हुई, जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन में अधिवक्ताओं की भूमिका के बारे में वक्ताओं ने विचार रखे।
भाजपा के प्रदेश विभाग व प्रकोष्ठ संयोजक ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता समाज के सजग प्रहरी रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अधिवक्ता सबसे महत्वपूर्ण भूमिका में रहे। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि सबसे ज्यादा न्यायिक सुधार भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने किया है। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय सदस्य धर्मेंद्र गोस्वामी ने कहा कि अधिवक्ता समाज में कानून सम्मत वातावरण तैयार करता है। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि अधिवक्ता समाज की अंतिम सीढ़ी पर खड़े व्यक्ति को ताकत देता है। इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष धनीराम रजक ने पार्टी की सदस्यता ली। महेंद्र स्वरूप सविता, जगदीश सिंह कुशवाहा, प्रदीप चौबे, बंशीधर प्रेमचंद पटेल, श्याम बिहारी तिवारी आदि मौजूद रहे।

-----------------------
नुक्कड़ सभा में गिनाईं सरकार की योजनाएं
महरौनी। भाजपा की मंडल महरौनी के सेक्टर भैरा में नुक्कड़ सभा में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटैरिया ने कहा कि भाजपा सरकार जनहितैषी योजनाओं से जरूरतमंदों को लाभ दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा किसानों की आय दुगुनी करने की है। किसानों के लिए सम्मान निधि एवं परिष्कृत बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीबों के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। इस दौरान हरिराम निरंजन, आशीष पंडा, देवेंद्र गुरु, शिवा सिंह तोमर, रवि खरे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed