फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Attendants pulling stretchers and wheelchairs in the medical college

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में स्ट्रेचर व व्हीलचेयर खींच रहे तीमारदार

Fri, 25 Jul 2025 10:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Attendants pulling stretchers and wheelchairs in the medical college
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में स्ट्रेचर व व्हीलचेयर के सहारे इलाज कराने जा रहे हैं तो ध्यान रहे अपने साथ दो से तीन तीमारदार साथ लाएं। कारण यहां पर इधर-उधर जाने की स्थिति में बिना तीमारदार के स्ट्रेचर व व्हीलचेयर से मदद नहीं मिलेगी। मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त कर्मी होने के बाद भी तीमारदार स्ट्रेचर व व्हीलचेयर खींच रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में बीते माह तक आउटसोर्सिंग के माध्यम से लगभग एक सैकड़ा से अधिक कर्मचारी नियुक्त हो चुके हैं। इससे वर्तमान में कर्मचारियों का टोटा भी दूर हो गया है। कर्मियों की नियुक्ति होने पर उम्मीद थी कि अब व्यवस्थाओं में सुधार होगा, मरीजों को समुचित मात्रा में सुविधाएं मिल सकेंगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यहां पर उपचार की उम्मीद लेकर आ रहे मरीजों को झटका उस समय लग रहा है, जब व्हील चेयर व स्ट्रेचर नसीब नहीं हो पाता। आधार कार्ड जमा करने के बाद किसी तरह से स्ट्रेचर व व्हील चेयर मिल भी जाए तो खींचने के लिए दो से तीन तीमारदार भी साथ में लाना आवश्यक है। अन्यथा में स्ट्रेचर व व्हीलचेयर चल नहीं सकेंगे, क्योंकि किसी कर्मचारी की मदद आपको मुहैया नहीं होगी। कई मरीज महिलाओं के साथ उपचार को आ रहे हैं। ऐसे में स्ट्रेचर पर जाना मुश्किल होता है। कुछ मरीजों के साथ आईं महिलाएं स्वयं ही स्ट्रेचर खींचने को मजबूर हैं। वहीं कइयों को स्ट्रेचर न मिलने पर महिलाओं के कंधों का सहारा लेकर उपचार कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वर्जन
स्टाफ की कमी है। स्ट्रेचर मरीज के तीमारदारों को न खींचना पड़े इसके लिए कर्मचारियों को तैनात करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। -डॉ. मयंक कुमार शुक्ल, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed