फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accusation of arbitrariness against the chairman, nine councilors rebelled

Lalitpur News: अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप, नौ सभासदों ने की बगावत

Thu, 28 Aug 2025 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Accusation of arbitrariness against the chairman, nine councilors rebelled
तालबेहट। कुछ दिनों से नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों के मध्य चल रही खींचतान अब खुल कर सामने आ गई है। 12 सभासदों की नगर पंचायत के नौ सभासदों ने अध्यक्ष पर मनमाना रवैया का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ बगावत की घोषणा कर दी है। सभासदों के बागी तेवर देख नगर पंचायत में हड़कंप मचा हुआ है। बागी सभासदों का कहना है कि वह गुरुवार को जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत के बागी सभासदों ने मीडिया को जारी अपने पत्र में अवगत कराया कि अध्यक्ष मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। अपने चहेते ठेकेदारों के माध्यम से वार्डों में विकास कार्य करा रहे हैं, जबकि अधिकांश सभासदों के प्रस्तावों को जानबूझ कर दरकिनार किया जा रहा है। उनका कहना है कि नाली, सड़क एवं अन्य विकास कार्य न कराकर अनावश्यक कार्यों में नगर पंचायत का बजट पानी की तरह बहाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के आउटसोर्स कर्मचारी भी कार्यों में सीधा दखल देते हुए सभासदों की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं। बागी पार्षदों में वार्ड 12 की सभासद सीमा पारिया, वार्ड 8 अवधेश पारिया, वार्ड नं 9 आरती अगरिया, वार्ड 10 पार्षद अर्चना सोनी, वार्ड 11 पार्षद दीपक गोस्वामी, वार्ड 3 छोटेलाल साहू, वार्ड न 2 तारा खटीक, वार्ड 5 पिंकी बाल्मीकि, वार्ड 7 मनीष झा के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
करैरा के एक मंदिर में ली शपथ : बागी सभासदों ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जनपद के करैरा स्थित बगीचा हनुमान मंदिर में कसम खाकर बगावत शुरू की है। वहीं, जानकारी के बाद भाजपा नेताओं में खलबली मची है और वह बागी सभासदों से बात कर मामले को सुलझाने में जुटे हैं।
000000
सभासदों के बगावत करने की मुझे जानकारी नहीं है। यदि कोई नाराजगी है तो बात कर दूर की जाएगी।-पुनीत सिंह परिहार, चेयरमैन, नगर पंचायत तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article