{"_id":"5eb46f188ebc3e9085017c22","slug":"accident-homeguard-lalitpur-news-jhs1662309152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में होमगार्ड की मौत्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में होमगार्ड की मौत्
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम पुलवारा के पास मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में कोतवाली में तैनात होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना जखौरा के कस्बा बांसी निवासी गोरेलाल (54) पुत्र प्रेमनारायण झा थाना कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात था। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब बारह बजे वह अपनी पत्नी प्रभा के साथ मोटरसाइकिल से राशन लेने के लिए ग्राम बार जा रहा था। अभी वह ग्राम पुलवारा के पास ही पहुंचा था कि एक मोड़ पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें उठाकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां होमगार्ड गोरेलाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी का उपचार चल रहा है। मृतक के यहां एक पुत्र व एक पुत्री है।
दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार थाना बार के ग्राम भावनी निवासी रग्गू राजा (21) पुत्र चिक्कूू राजा भी गंभीर रुप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।