फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man died in roadways bus in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: रोडवेज बस में बिगड़ी युवक की तबियत... मौत; जहरखुरानी की आशंका

Sun, 16 Jun 2024 12:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Jun 2024 12:27 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के कस्बा खमरिया पंडित निवासी युवक रोडवेस बस में सवार होकर लखनऊ से घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Young man died in roadways bus in Lakhimpur kheri
युवक की मौत के मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र के कस्बा खमरिया पंडित निवासी 22 वर्षीय युवक अनमोल की रोडवेज बस में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची खमरिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। उसके साथ जहरखुरानी होने की आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कस्बा खमरिया पंडित निवासी हरिशंकर गुप्ता का 22 वर्षीय पुत्र अनमोल गुप्ता लखनऊ से घर के लिए वापस आ रहा था। लखीमपुर से रोडवेज बस में सवार होकर खमरिया पहुंचने से पहले अनमोल की हालत बिगड़ गई। बस के खमरिया पहुंचते ही सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


अनमोल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक थाना खमरिया मनबोध तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। आशंका है कि जहरीले पदार्थ के सेवन से उसकी जान गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed