{"_id":"6afde52751427eee130c33cd","slug":"only-an-ideal-marriage-can-produce-the-best-children-narrator-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-190083-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श दांपत्य से ही श्रेष्ठ संतान का निर्माण : कथावाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श दांपत्य से ही श्रेष्ठ संतान का निर्माण : कथावाचक
Wed, 18 Nov 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
कथा के मंच पर नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे। संवाद
लखीमपुर खीरी। विद्याभारती विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर एवं शिशु वाटिका मिश्राना के संयोजन में बुधवार को पांच दिवसीय समर्थ शिशु श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मातृशक्ति ने कलशयात्रा निकाली।
विद्यालय के बच्चों ने श्रीराम दरबार की झांकी और घोष के साथ शोभायात्रा निकाली। यह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जंगलीनाथ मंदिर पहुंची। यहां से कपूरथला होते हुए विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।
सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज के विशाल कक्ष में आयोजित कथा में व्यास पीठ से पंडित श्याम मनोहर मनावत ने कहा कि पति-पत्नी के बीच श्रद्धा और विश्वास से ही श्रेष्ठ संतान का निर्माण होता है। महाराज दशरथ-कौशल्या और वासुदेव-देवकी का जीवन आदर्श दांपत्य का उदाहरण है। संसार को महामानव देने वाले माता-पिता का योगदान अतुलनीय है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह और उनकी पत्नी सुनीता देवी मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रहे। विद्याभारती के अधिकारी हरेंद्र, रामजी सिंह सहित शिक्षक, प्रबंध समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।