फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young entrepreneurs can start business through development scheme

Lakhimpur Kheri News: युवा उद्यमी विकास योजना से शुरू कर सकते हैं कारोबार

Tue, 31 Dec 2024 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Young entrepreneurs can start business through development scheme
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के संंबंध में बैठक करते सीडीओ। स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। नए साल पर युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना शुरू की है।
विज्ञापन

21 से 40 वर्ष तक का कोई भी युवा इस योजना के तहत बिना ब्याज पांच लाख का लोन लेकर कारोबार शुरू कर सकता है। मंगलवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने विकास भवन सभागार में संबंधित अफसरों के साथ बैठक कर योजन के प्रचार-प्रसार कराने पर जोर दिया।
योजना के प्रथम चरण में पांच लाख तक की परियोजनाओं के लिए चार वर्षों तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त रहेगा।
सामान्य के लाभार्थी को लागत का 15 प्रतिशत, ओबीसी को 12.5 प्रतिशत और एससी,एसटी, दिव्यांग को 10 प्रतिशत अंशदान जमा करना होगा। लागत का न्यूनतम 10 प्रतिशत टर्म लोन के रूप में अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक कुमार ने उपायुक्त उद्योग उज्ज्वल सिंह को निर्देश दिए कि ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर से समन्वय कर सीएचसी संचालकों को योजना में आवेदन करने के लिए प्रशिक्षण दिलाए। आईटीआई प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि प्रशिक्षुओं को भी योजना की जानकारी दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed