फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   38 districts in Nepal are on high alert for floods, bus services suspended

Lakhimpur Kheri News: नेपाल के 38 जिलों में बाढ़ का हाई अलर्ट, बस सेवा ठप

Sat, 26 Sep 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 26 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
38 districts in Nepal are on high alert for floods, bus services suspended
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के 38 जिलों में बाढ़ की आशंका के चलते हाई अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार रात से हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। धनगढ़ी से काठमांडू सहित पहाड़ी क्षेत्रों के लिए बस सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन

नेपाल मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार तक लगातार भीषण बारिश की संभावना जताई है। बृहस्पतिवार रात से ही धनगढ़ी-कैलाली जिले और सुदूरपश्चिम प्रदेश सहित पूरे नेपाल में भारी वर्षा हो रही है। नदी-नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। शनिवार को कैलाली, कंचनपुर, डोटी, डडेलधुरा, दांग, बांके, बर्दिया, सुर्खेत, दैलेख समेत 38 जिलों में बाढ़ का हाई अलर्ट घोषित किया गया। धनगढ़ी उपमहानगर पालिका और टीकापुर नगर पालिका सहित कैलाली जिले के स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी रही।
विज्ञापन

नेपाल राष्ट्रीय यातायात व्यवसायी महासंघ ने शुक्रवार से रविवार तक पहाड़ी और जोखिम भरे क्षेत्रों के लिए बस संचालन बंद कर दिया है। इससे धनगढ़ी से पोखरा और काठमांडू जाने वाली निजी बसें नहीं चल पा रही हैं। भारतीय महानगरों से लौटे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री बस स्टैंड पर ही फंसे रहे। काठमांडू और पोखरा से भी कोई बस धनगढ़ी नहीं पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed