फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   11-day Ramlila concludes with coronation ceremony in Rakheti

Lakhimpur Kheri News: रकेहटी में राजतिलक के साथ 11 दिवसीय रामलीला का समापन

Sat, 26 Sep 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 26 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
11-day Ramlila concludes with coronation ceremony in Rakheti
निघासन। रकेहटी कस्बे के प्राचीन श्रीबुढ़वा बाबा मंदिर के सत्संग हाल में चल रही 11 दिवसीय श्रीरामलीला का बृहस्पतिवार को रावण वध और श्रीराम के राजतिलक के मंचन के साथ समापन हुआ। श्रीसत्य विजय आदर्श रामलीला मंडल, मधुबनी (बिहार) के कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पंडाल में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

मंचन में राम और रावण की सेनाओं के बीच भीषण युद्ध दिखाया गया। अंत में भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया। इसके बाद श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के पुष्पक विमान से अयोध्या लौटने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। पुष्पक विमान में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और विभीषण के सवार होने का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

इसके बाद श्रीराम और माता सीता के राजतिलक का मंचन हुआ। श्रीराम के सिंहासन पर विराजमान होते ही पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
रामलीला संचालक महेंद्र ठाकुर मोर ने बताया कि 11 दिनों तक भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। अंतिम दिन राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान छैलबिहारी पांडे, राममनोहर, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, अजय गुप्ता, देवेंद्र पांडे, दिग्विजय गुप्ता, लक्ष्मीचंद गुप्ता, जगतनारायण गुप्ता, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, संदीप गुप्ता, संजीव शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed