{"_id":"6ab6ca081dcd5d342d004816","slug":"for-the-first-time-a-cry-of-joy-was-heard-from-the-operation-at-dhaurahra-chc-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-185962-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धौरहरा सीएचसी में पहली बार ऑपरेशन से गूंजी किलकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धौरहरा सीएचसी में पहली बार ऑपरेशन से गूंजी किलकारी
Sat, 26 Sep 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
धौरहरा सीएचसी में ऑपरेशन के बाद भर्ती जच्चा-बच्चा। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
लखीमपुर खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौरहरा में पहला सिजेरियन (ऑपरेशन) प्रसव सफलतापूर्वक हुआ। इसके साथ ही जिले की सभी तहसीलों में अब सिजेरियन प्रसव की सुविधा उपलब्ध हो गई है, जो मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ा कदम है।
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीएचसी धौरहरा में रामनगर लहबड़ी निवासी जासमीन पत्नी रविउल्ला का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है, जिसका वजन 2970 ग्राम है। वर्तमान में जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
डॉ. रवि कुमार सिंह ने बताया कि अब सीएचसी में सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी। स्थानीय स्तर पर इस सेवा के शुरू होने से धौरहरा एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को समय पर उपचार मिल सकेगा, इससे उन्हें आर्थिक और शारीरिक दोनों तरह की बड़ी राहत मिलेगी। संवाद