फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women lagged behind men in the race to vote

Lakhimpur Kheri News: मतदान की दौड़ में पुरुषों से पीछे रह गईं महिलाएं

Wed, 15 May 2024 03:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Women lagged behind men in the race to vote
लखीमपुर खीरी। चौथे चरण के चुनाव में जनपद की महिलाओं में मतदान करने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। मतदान की दौड़ में महिलाएं भले ही पुरुषों से पीछे रह गई, लेकिन अंतर मात्र चार कदम रहा। पुरुषों के मुकाबले खीरी में 3.49, धौरहरा में 4.14 प्रतिशत महिलाओं ने कम वोट डाले। अगर थोड़ा सा प्रयास और करतीं तो तो शायद महिलाएं, पुरुषों से आगे निकल सकती थीं। यह आंकड़े मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मीडिया सेल की ओर से जारी किए गए।
विज्ञापन

खीरी लोकसभा के पलिया, गोला, निघासन, लखीमपुर, श्रीनगर और धौरहरा लोकसभा के कस्ता, मोहम्मदी, धौरहरा, हरगांव व महोली विधानसभा के 35,89,515 मतदाता हैं। चौथे चरण के मतदान में सोमवार को 23,19,301 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान प्रतिशत की बात करें तो खीरी सीट पर 66.64 प्रतिशत पुरुष और 63.15 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले।
विज्ञापन

वहीं, धौरहरा सीट पर 66.65 प्रतिशत पुरुष और 62.14 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। खीरी सीट पर 8,78,323 महिला वोटरों में 5,54,594 ने बूथ पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। वहीं, धौरहरा सीट पर 8,0,2143 में 4,98,417 महिलाओं ने उत्साह के साथ मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पुरुषों के वोट
खीरी सीट
पुरुष मतदाता- 941805
पड़े वोट- 655014
-----
धौरहरा सीट
पुरुष मतदाता-917123
पड़े वोट- 611251
----------
थर्ड जेंडर में कम दिखा उत्साह
लोकसभा चुनाव में थर्ड जेंडर मतदाताओं में बहुत कम उत्साह देखने को मिला। दोनों सीटों पर 121 मतदाता है। इसमें मात्र 25 ने ही मतदान किया। खीरी सीट पर 13 और धौरहरा सीट पर 12 थर्ड जेंडरों ने वोट डाले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed