फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wife threatens husband like Meerut murder case in lakhimpur kheri

नीले ड्रम का खौफ: लखीमपुर खीरी में युवक ने एसपी से लगाई गुहार, कहा- पत्नी से बचा लो साहब; बताई पूरी कहानी

Sat, 05 Apr 2025 10:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 10:10 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी में एक युवक ने अपनी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पत्नी अपने प्रेमी संग घूमती है। जब उसने विरोध किया तो पत्नी ने हत्या कर ड्रम में भरने की धमकी दी। 

विज्ञापन
wife threatens husband like Meerut murder case in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के बाद नीला ड्रम लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसी तरह के ड्रम से जुड़ा लखीमपुर खीरी से मामला सामने आया है। शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवक ने पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर एसपी से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि पत्नी ने मेरठ कांड की तरह उसे भी नीले ड्रम में भरने की धमकी दी है। 

विज्ञापन


मोहल्ला हाथीपुर कोठार निवासी युवक ने बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में पीड़ित ने लिखा कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे युवक के साथ घूमना फिरना है। वह अपने अबोध बच्चे को छोड़कर घर से गायब रहती है। अपने प्रेमी संग घूमती है। पत्नी की हरकतों से वह परेशान है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कैफे की आड़ में गलत काम: तीन महिलाएं और 10 पुरुष गिरफ्तार, बरेली के पॉश इलाके में रातभर चली कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती 23 मार्च को दिन भर कहां गायब रहने की बात पूछने पर आक्रोशित पत्नी ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। कहा कि मेरठ कांड की तरह ड्रम में भर देगी। युवक ने अपनी जान का खतरा जताते हुए एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी संकल्प शर्मा ने पूरा वाक्या सुनने के बाद पीड़ित को कार्रवाई की जाने का आश्वासन दिया है। 

नकदी-जेवर लेकर घर से गई विवाहिता
गोला गोकर्णनाथ के एक मोहल्ला निवासी एक गर्भवती महिला घर से जेवर और नकदी लेकर प्रेमी संग चली गई है। पति ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित पति ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि दो अप्रैल को वह चीनी मिल में मजदूरी करने गया था।

ये भी पढ़ें- सुहागरात पर पत्नी बोली: 'मुझे छुआ तो दे दूंगी जान, सभी को भिजवा दूंगी जेल'; पति ने सुनाई पूरी आपबीती

 उसकी गैर मौजूदगी में पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर निवासी रजनीश कुमार उसकी गर्भवती पत्नी को बहला फुसलाकर लेकर चला गया। पत्नी अपने साथ 50,000 रुपये, मोबाइल, गले का हार, कमर बिछुआ, पाजेब, मंगल सूत्र सहित जेवर लेकर गई है। पति ने आरोपी रजनीश कुमार और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed