फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैफे की आड़ में गलत काम: तीन महिलाएं और 10 पुरुष गिरफ्तार, बरेली के पॉश इलाके में रातभर चली कार्रवाई

Fri, 04 Apr 2025 05:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Apr 2025 05:11 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डीडीपुरम में बड़ी कार्रवाई की। रातभर चली कार्रवाई में पुलिस ने कई कैफों पर छापा मारा। इनमें हुक्का बार चलते मिले। नाबालिगों को शराब भी परोसी जाती थी। 

विज्ञापन
Police raided hookah bar in Bareilly and arrested 12 accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बरेली के पॉश इलाके डीडीपुरम में कैफे की आड़ में न केवल हुक्का बार चल रहे थे, बल्कि युवाओं को शराब भी परोसी जा रही थी। बृहस्पतिवार रात आठ बजे से पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने यहां छापा मारी शुरू की, जो शुक्रवार तड़के पांच बजे तक चलती रही। इस दौरान हुक्का बारों से तीन महिलाओं व 10 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। नौ हुक्का, 10 बोतल अंग्रेजी शराब और 11 मोबाइल बरामद किए गए। आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी ने 12 नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नायब तहसीलदार विधिक कुमार सिंह ने सात हुक्का बार सील कर दिए हैं। 



ये भी पढ़ें- सुहागरात पर पत्नी बोली: 'मुझे छुआ तो दे दूंगी जान, सभी को भिजवा दूंगी जेल'; पति ने सुनाई पूरी आपबीती
 

Police raided hookah bar in Bareilly and arrested 12 accused
कैफे के बाहर खड़े पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी का कहना है कि उनको बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि प्रेम नगर थाने के डीडीपुरम में कैफे की आड़ में हुक्का बार चल रहे हैं। अधिकारियों को सूचना दी और वह आबकारी टीम के साथ डेलापीर पुलिस चौकी पहुंचे। वहां से पुलिस फोर्स को साथ लिया। 
 
Police raided hookah bar in Bareilly and arrested 12 accused
हुक्का बार में टेबल पर रखा हुक्का - फोटो : अमर उजाला
पहले वी-लव कैफे पर छापा मारा गया। यहां दो बोतल अंग्रेजी शराब, दो हुक्का बरामद कर मनी सक्सेना और दानिश सक्सेना को हिरासत में लिया गया। डेटली कैफे पर छापा मारा गया, यहां दो हुक्का और तीन बोलत शराब मिली। यहां से आरती तिवारी, रुचि पासवान, आदित्य शर्मा, अंश तिवारी, आदित्य शर्मा व अमरजीत को गिरफ्तार किया गया। 

ये भी पढ़ें- UP: आसिफ ने आशीष बनकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, फर्जी आधार कार्ड दिखा होटल में लिया कमरा, लूटी आबरू

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police raided hookah bar in Bareilly and arrested 12 accused
कैफे के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कई अन्य कैफों पर भी छापा मारा गया। कार्रवाई होता देखकर आसपास के कैफे संचालक कैफे बंद करके भाग गए। सूचना पर प्रशासनिक टीम भी आ गई। नायब तहसीलदार विधिक कुमार सिंह ने सात हुक्का बार को सील कराया है। 
 
विज्ञापन
Police raided hookah bar in Bareilly and arrested 12 accused
कैफे के अंदर जांच करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

बेटे को भी गलत काम में लगाया
हुक्का बार और अवैध रूप से शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार आरती तिवारी काफी रौब से रहती थी। अक्सर गले में भाजपा का पट्टा डालकर चलने वाली आरती तिवारी भाजपा के कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ का हिस्सा लेती थी। उसने अपने बेटे को भी गलत काम में लगा रखा है। वहीं, मनी सक्सेना काफी विवादित और चर्चित महिला है। वह कई लोगों को फंसा चुकी है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed