Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Buses are empty now, but there is a possibility of a scramble for seats in the coming days

Lakhimpur Kheri News: अभी बसें खाली, आगे के दिनों में सीटों के लिए मारामारी का अंदेशा

Mon, 09 Nov 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 09 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Buses are empty now, but there is a possibility of a scramble for seats in the coming days
लखीमपुर डिपो पर सवारी न होने से पसरा सन्नाटा। संवाद
लखीमपुर खीरी। दिवाली के अगले दिन सोमवार को रोडवेज बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा रहा। यात्रियों की संख्या बेहद कम होने से अधिकांश बसें खड़ी रहीं।
विज्ञापन

हालांकि, भैयादूज के बाद नौकरी और कारोबार के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों की वापसी शुरू होने की संभावना है। इसे देखते हुए रोडवेज ने प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की है।
लखीमपुर और गोला डिपो की योजना के तहत लखनऊ मार्ग पर 70 और दिल्ली के लिए 40 अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। जयपुर और हरिद्वार के लिए 10-10, कानपुर के लिए पांच तथा शाहजहांपुर और सीतापुर के लिए 15-15 बसें चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

गोला डिपो प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि डिपो ने पूरी तैयारी कर ली है। गोला से सबसे ज्यादा बसें दिल्ली भेजी जाएंगी। लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि दिल्ली, कानपुर, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर और शाहजहांपुर समेत अन्य मार्गों पर बसें भेजने की तैयारी है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। मंगलवार से यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed