फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers are adamant on conducting the auction again, boycott the meeting

Lakhimpur Kheri News: दोबारा नीलामी कराने पर अड़े ग्रामीण, बैठक का बहिष्कार

Thu, 26 Jun 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 26 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Villagers are adamant on conducting the auction again, boycott the meeting
मझगईं के बल्लीपुर में शामिल बैठक में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : शहर में आईटीआई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर भरा पानी।
मझगईं। बल्लीपुर स्थित संविलियन विद्यालय में लगे यूकेलिप्टस के 26 पेड़ों के कटान के बाद लकड़ियों की दोबारा नीलामी कराने की मांग पर ग्रामीण अड़ गए हैं। खंड शिक्षाधिकारी धर्मेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक की, लेकिन ग्रामीणों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


विद्यालय समिति अध्यक्ष शिशुपाल के साथ ही ग्रामीणों ने खंड शिक्षाधिकारी के सामने तीन मांगोंं को रखा, जिसमें अध्यापक व ठेकेदार के बीच हुआ सौदा निरस्त कर पेड़ों की दोबारा नीलामी कराने, अध्यापक को तत्काल हटाने और विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही कहा कि जो दूसरे ठेकेदार पेड़ों की कीमत दे रहे हैं, वही कीमत नीलामी लेने वाले ठेकेदार भी दें।
विज्ञापन

जो पेड़ दो लाख 24 हजार पांच सौ रुपये में खरीदे गए हैं, उनकी कीमत चार लाख रुपये है। विद्यालय को जो नुकसान हुआ है, उसको भी ठीक कराया जाए। इस पर खंड शिक्षाधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए, जिससे ग्रामीणों में रोष दिखा। प्रधानाध्यापक द्वारा विभाग की तरफ से जारी आदेश और प्रस्ताव भी दिखाया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकलेगा, तब तक विद्यालय से लकड़ी नहीं उठाने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत खंड शिक्षाधिकारी धर्मेश कुमार ने बताया कि खुली बैठक में जो बात तय हुई थी, उस बात से विद्यालय समिति अध्यक्ष पलट गए। वह चाह रहे हैं कि नीलामी फिर से हो। नीलामी में भाग लेने आए दूसरे ठेकेदारों का कहना था कि वह विद्यालय भवन में हुई टूट-फूट की मरम्मत नहीं कराएंगे। मूल्यांकन और नीलामी का प्रस्ताव जिले से किया गया और उसके अनुसार ही कार्य किया गया है। बाकी गबन के जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed