फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vehicles parked on the roadside, many e-rickshaws were challaned

Lakhimpur Kheri News: सड़क किनारे वाहन खड़े कराए, कई ई-रिक्शा का कटा चालान

Mon, 31 Jul 2023 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Vehicles parked on the roadside, many e-rickshaws were challaned
मनिकापुर चौराहे से पहले लखीमपुर रोड के किनारे खड़े ट्रक
लखीमपुर/ गोला गोकर्णनाथ। रूट डायवर्जन में गोला कस्बे में फर्राटा भरते ई-रिक्शा व सवारी वाहनों की खबर छपने के बाद पुलिस हरकत में आई। सोमवार को कस्बे में डग्गामार सवारी वाहनों और ई-रिक्शा के संचालन पर कड़ी रोक रही। इक्का-दुक्का ई-रिक्शा ही कस्बे में चोरी-छिपे चलते नजर आए। पुलिस ने 20 से अधिक ई-रिक्शा पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

सावन मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने गोला कस्बे और आसपास प्रमुख मार्गों पर 29 अगस्त तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। प्रत्येक सप्ताह शनिवार से सोमवार की रात 11 बजे तक गोला कस्बे में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था। लखीमपुर, मोहम्मदी, अलीगंज व अन्य स्थानों से आने वाले वाहनों का रूट बदलने के साथ कस्बे में ई-रिक्शा व सवारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित किया था।
विज्ञापन

हालांकि, रोक के बावजूद रविवार को ई-रिक्शा व अन्य डग्गामार सवारी वाहन कस्बे में सवारी भरते नजर आए थे। रूट डायवर्जन की अनदेखी पर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो सोमवार को पुलिस हरकत में आई। 20 से अधिक ई-रिक्शा का चालान किया। ई-रिक्शा सदर चौराहे से पास खड़े कराए गए। डग्गामार सवारी वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिबंध रहा। यात्रियाें को अस्थायी बस अड्डे से बसें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनिकापुर चौराहे के पास लगी वाहनों की कतार
फरधान। रूट डायवर्जन की वजह से मनिकापुर चौराहे से थोड़ा आगे लखीमपुर रोड पर वाहनों की लंबी लाइन दिखी। चालकों ने ट्रक सड़क के दोनों ओर खड़े किए। मनिकापुर चौराहे पर फरधान थाना पुलिस मौजूद रही। गोला की ओर जा रहे वाहनों को सिकंदराबाद के रास्ते भेजा गया। वहीं सिकंदराबाद चौराहे से भी वाहनों को डायवर्ट किया गया।

मनिकापुर चौराहे से पहले लखीमपुर रोड के किनारे खड़े ट्रक

मनिकापुर चौराहे से पहले लखीमपुर रोड के किनारे खड़े ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed