फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A cylinder leaked while breakfast was being prepared, causing a fire that burned down a thatched house

Lakhimpur Kheri News: नाश्ता बनते समय सिलिंडर लीक, आग लगने से छप्पर वाला घर जला

Thu, 17 Sep 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 17 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A cylinder leaked while breakfast was being prepared, causing a fire that burned down a thatched house
आग लगने से जलता ओमप्रकाश पाल का घर। संवाद
निघासन। रकेहटी गांव स्थित सुभाष नगर वार्ड नंबर 15 में बुधवार सुबह नाश्ता बनाते समय गैस सिलिंडर लीक होने से ओमप्रकाश के छप्पर वाले घर में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय ओमप्रकाश पाल और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे।
विज्ञापन

घर में मौजूद बच्चों ने आग बुझाने की कोशिश की। आग तेजी से छप्पर वाले तक पहुंच गई। बंगले में बंधे मवेशियों को बच्चों ने रस्सियां काटकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हालांकि, तब तक बंगले में लगी पानी की टुल्लू पंप समेत गृहस्थी का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
सीओ शिवम कुमार ने बताया कि बच्चे छप्पर वाले घर के नीचे नाश्ता बना रहे थे। इसी दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed