{"_id":"68769b21102bb7fce20ce515","slug":"two-ministers-will-be-in-the-district-today-one-will-hold-a-meeting-and-the-other-will-inspect-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-150674-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिले में आज रहेंगे दो मंत्री, एक बैठक करेंगे तो दूसरे निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिले में आज रहेंगे दो मंत्री, एक बैठक करेंगे तो दूसरे निरीक्षण
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में आज दो मंत्रियों के कार्यक्रम लगे हैं। एक जिला योजना की बैठक लेंगे तो दूसरे मंत्री विभागीय कार्यों का निरीक्षण करेंगे। जिले में एक साथ दो मंत्रियों का दौरा प्रस्तावित होने पर प्रशासनिक अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी, जो देर रात तक चलती रही।
कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के मंत्री सूर्य प्रताप शाही मंगलवार शाम ही जिले में पहुंच जाएंगे। एलआरपी चौराहे पर स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे। अगले दिन बुधवार सुबह नौ बजे मीडिया से रूबरू होंगे। इसके बाद वे जमुनाबाद में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि महाविद्यालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद विभागीय अफसरों के साथ बैठक कर लखनऊ लौट जाएंगे।
वहीं बुधवार को प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की बैठक करेंगे। जिला योजना की होने वाली बैठक को लेकर विभागीय अफसर देर रात तक फाइलों को दुरुस्त करते नजर आए।