फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikunia violence: Third testimony completed, next hearing on May 5

तिकुनिया हिंसा : तीसरी गवाही पूरी, अगली सुनवाई पांच मई को

Thu, 20 Apr 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tikunia violence: Third testimony completed, next hearing on May 5
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में लंबित चल रहे गवाह हरविंदर सिंह की गवाही बुधवार को पूरी हो गई। एडीजे सुनील वर्मा की अदालत में सभी आरोपियों की ओर से जिरह पूरी हो जाने के बाद तीसरे गवाह के बयान समाप्त हुए हैं। अब अगले गवाह को पेश करने के लिए अदालत ने पांच मई की तिथि मुकर्रर की है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष रखते हुए डीजीसी क्रिमनल अरविंद त्रिपाठी और वादी के व्यक्तिगत वकील व वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना ने शेष जिरह पूरी करने के लिए बुधवार को तीसरे गवाह हरविंदर सिंह को अदालती कक्ष में पेश किया था। यहां अधिवक्ता अवधेश दुबे के जिरह पूरी कर लेने के बाद लंच बाद शेष आरोपियों की ओर से जिरह शुरु की गई।
विज्ञापन

4 बजते बजते सभी 14 आरोपियों की ओर से गवाह हरविंदर सिंह से जिरह पूरी कर ली गई। अदालत ने अगले गवाह को पेश करने के लिए अभियोजन पक्ष को मोहलत देते हुए 5 मई की तारीख लगाई है। इस दौरान आषीश मिश्र मोनू, सुमित जायसवाल, अंकित दास सहित सभी आरोपी मौजूद रहे, तो बचाव पक्ष की ओर से अवधेश सिंह, शैलेंद्र सिंह गौड रामाषीश मिश्र,चंद्रमोहन सिंह, अनिल त्रिवेदी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed