फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   This time Abhijit Muhurta will be for one hour on Raksha Bandhan

Lakhimpur Kheri News: रक्षाबंधन पर इस बार एक घंटे का रहेगा अभिजित मुहूर्त

Wed, 06 Aug 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 06 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
This time Abhijit Muhurta will be for one hour on Raksha Bandhan
बांकेगंज। भाई और बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नौ अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 11:30 से 12:30 बजे तक अभिजित मुहूर्त (बहुत ही शुभ) रहेगा।
विज्ञापन


सावन के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का विधान है। इस बार पूर्णिमा तिथि आठ अगस्त की रात से शुरू होकर नौ अगस्त की सुबह 5:47 से दोपहर 1:24 बजे तक है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, दिनभर पूर्णिमा का मान रहेगा। गोला गोकर्णनाथ के ज्योतिषाचार्य पं. रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया कि कि रक्षाबंधन में भद्रा से रहित पूर्णिमा उदयकाल व्यापिनी ग्राह्य होती है।
विज्ञापन




इस वर्ष भद्रा रात में समाप्त हो रही है। ऐसे में दिन भर रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस साल रक्षाबंधन पर कर्क राशि सूर्य और मकर में चंद्र होंगे। वहीं सौभाग्य योग, बव करण और श्रावण नक्षत्र अत्यंत शुभदायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्णिमा पर आमतौर पर भद्रा की उपस्थिति रहती है। इससे कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। पिछले तीन साल से यही कारण है कि बहनाें को राखी बांधने के लिए रात तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed