{"_id":"998e302e211c4a5fe162ffda8db64d7c","slug":"there-kite-competition-on-the-eve-of-basant-panchami-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर हुई पतंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर हुई पतंग प्रतियोगिता
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 23 Jan 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर नगर के आदर्श मूक बधिर विद्यालय के श्रवणहीन विकलांग बच्चों के बीच पंतग प्रतियोगिता कराई गई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
यहां इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने बच्चाें को दो-दो पतंगें देकर प्रतियोगिता शुरू कराई। प्रतियोगिता में बालकों में सुमित वर्मा प्रथम, सैफअली द्वितीय और विशाल जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा बालिकाओं में शमसुन निशा प्रथम, स्वाति जायसवाल द्वितीय और कृतिका अवस्थी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यहां इनव्हील क्लब की सदस्यों ने बच्चों को खिचड़ी खिलाई। इससे पूर्व इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने मां सरस्वती का पूजन किया। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की इंदु गुप्ता, ज्योति गुप्ता, तनुजा गुप्ता, आशू गुप्ता, मयूरी नागर, रतनजीत कौर सहित तमाम सदस्या मौजूद थीं।
इधर, इनरव्हील सेंट्रल ने मूक बधिर विद्यालय में वसंत उत्सव मनाया। संस्था की पदाधिकारियों और सदस्यों ने मूक बधिर बच्चों को पतंगें और तहरी का वितरण किया। बच्चों ने उत्साह पूर्वक पतंगे उड़ाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
अध्यक्ष मयूरी नागर ने बताया कि वसंत का पर्व ज्ञान की देवी भगवती सरस्वती का जन्मदिन है। सृष्टि को आदि काल से मनुष्य को इसी शुभ दिन पर विद्या, बुद्धि और ज्ञान संवेदना का अनुदान मिला था। इस मौके पर क्लब की सचिव रतनजीत छाबड़ा, अनुश्री, तनुजा गुप्ता, इंदु गुप्ता, ज्योति गुप्ता और रश्मि महेंद्रा मौजूद रहीं।