फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The results will be changed every panchayat justice aro

मतगणना में बदले जाएंगे हर न्याय पंचायत के एआरओ

Thu, 29 Oct 2015 07:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 29 Oct 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
जिले में चार चरणों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग का पूरा जोर निष्पक्ष ढंग से मतगणना कराने पर है। इसके मद्देनजर आयोग ने निर्देश दिया है कि जिन एआरओ ने नामांकन से लेकर मतदान तक का कार्य किया है, उसे मतगणना में संबंधित न्याय पंचायत से हटा दिया जाए। इसके साथ ही मतगणना पर्यवेक्षक कार्यरत ब्लाक की बजाए दूसरे ब्लाक में लगाए जाएं। आयोग के निर्देश के बाद प्रशासन ने एआरओ को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि एक नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए पार्टियां ब्लाक स्तर पर ही लगाई जाएंगी। वैसे तो जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के वोटो की गिनती एक साथ कराई जानी है, लेकिन पर्याप्त संख्या में मतगणना कर्मी उपलब्ध न होने एक-एक पद की मतगणना कराई जाएगी लेकिन इसकी सूचना पहले आयोग को देना जरूरी है।
विज्ञापन

आयोग ने कहा है कि प्रत्येक न्याय पंचायत के लिए कम से कम एक मतगणना टेबल का सेट लगाया जाए। यदि किसी न्याय पंचायत में ग्राम पंचायत की संख्या अधिक हो तो डीएम अपने स्तर पर मतगणना टेबल का सेट बढ़ा सकते हैं। यदि मतगणना में 24 घंटे से अधिक समय लगता है तो प्रथम दल को पुन: ड्यूटी पर लगाया जाए और 36 घंटे से अधिक समय लगने पर द्वितीय दल को भी पुन: ड्यूटी पर लगाया जाए। आयोग का निर्देश है कि मतगणना के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी आयोग द्वारा विकसित किए गए साफ्टवेयर पीपीपीएमएस के माध्यम से लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed