फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The people here removed the minister, not the government: Rakesh Tikait

सरकार ने नहीं, मंत्री को यहां की जनता ने हटाया : राकेश टिकैत

Fri, 14 Jun 2024 03:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
The people here removed the minister, not the government: Rakesh Tikait
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में मौजूद केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य। संवाद
लखीमपुर खीरी। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अगुवाई में बृहस्पतिवार को लखीमपुर पहुंचे संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने तिकुनिया हिंसा केस की स्थिति जानी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जो मंत्री थे (अजय मिश्र टेनी) सरकार ने तो उनको नहीं हटाया, लेकिन यहां की जनता ने उन्हें हटा दिया।
विज्ञापन

किसान संयुक्त मोर्चा के केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल ने हाथीपुर गुरुद्वारा में जिले के किसानों की समस्याओं को जाना। तिकुनिया हिंसा में जान गंवाने वाले किसानों और पत्रकार के परिवारों से बात की। केस की पैरवी, वकील और अन्य बातों पर चर्चा की। राकेश टिकैत ने कहा कि आगामी 10 तारीख को होने वाली संयुक्त मोर्चा की बैठक में इन सभी बातों को रखा जाएगा। पीड़ित परिवारों की समस्याएं, केस की पैरवी, वकील और अन्य मुद्दों पर भी बात होगी।
विज्ञापन

बैठक के बाद हुई प्रेस वार्ता में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों की जमीन अधिग्रहण पर सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जहां मंदिर है, वहां से उत्तर दिशा में तो विकास हुआ। पश्चिम दिशा में कोई विकास नहीं हुआ। गांवों में किसानों की जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। सरकार सस्ते में जमीन खरीदकर महंगे दामों पर बेच रही है। सरकार यहां भी व्यापार कर रही है। अगर आप जमीन अधिग्रहण कर रहे हो तो सीधे व्यापारी से करा दो। इसके लिए अयोध्या में बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने उठाई बिजली समस्या की बात
जिले के किसानों ने प्रतिनिधि मंडल के सामने बदहाल बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाया। मितौली, मोहम्मदी और अन्य क्षेत्राें में बिजली किटौती और अन्य दिक्कतों का जिक्र किया। बैठक में भाकियू के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह, बलजिंदर मान, सीतापुर से आए पिंदर सिंह सिद्धू आदि मौजूद रहे।


प्रतिनिधि मंडल में ये रहे शामिल
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह विर्क, डॉ. आशीष मित्तल महासचिव अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा, रमिंदर पटियाला प्रेस प्रवक्ता कीर्ति किसान यूनियन पंजाब, मुकुट सिंह उप्र महासचिव अखिल भारतीय किसान सभा, राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय किसान महासभा के ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमपाल व केंद्रीय सदस्य विजय पाल, एनएपीएम से रिचा सिंह और बीकेयू श्रम शक्ति के अध्यक्ष कमलेश यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed