फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The next witness will appear on behalf of the prosecution in the Tikunia violence case today

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा कांड में अभियोजन पक्ष की ओर से आज पेश होगा अगला गवाह

Wed, 16 Jul 2025 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The next witness will appear on behalf of the prosecution in the Tikunia violence case today
लखीमपुर खीरी। जिले के चर्चित तिकुनिया हिंसा कांड में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों पर हत्या, बलवा आदि के आरोप में मुकदमे की सुनवाई बुधवार को एडीजे पंचम देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में हुई। बुधवार को सभी अभियुक्त अदालत में पेश हुए। अभियोजन पक्ष की ओर से मुकदमे के समर्थन में पिछली सुनवाई पर 19वें गवाह बरेली निवासी भूपेंद्र सिंह को पेश किया गया था।
विज्ञापन


बुधवार को हुई मुकदमे की सुनवाई के समय आरोपी आशीष मिश्रा व अंकित दास के अधिवक्ताओं ने गवाह से जिरह की। देर शाम तक गवाही पूरी हुई। डीजीसी फौजदारी अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमे की सुनवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी। बृहस्पतिवार को अभियोजन पक्ष की तरफ से अगला गवाह पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed