{"_id":"66e5eaf506215c12c4028134","slug":"the-department-will-remove-the-shortcomings-of-the-children-by-showing-the-results-to-the-parents-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-129036-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: परिणाम अभिभावकों को दिखाकर बच्चों की कमियां दूर करेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: परिणाम अभिभावकों को दिखाकर बच्चों की कमियां दूर करेगा विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित परिषदीय विद्यालयोंं में 18 से 24 सितंबर के बीच तिमाही परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग परीक्षा के बाद सभी छात्र-छात्राओं के रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों को दिखाकर बच्चों की कमियों को दूर करने का प्रयास करेगा।
जिले में कुल 3106 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इनमें साढ़े पांच लाख से ज्यादा बच्चे पंजीकृत हैं। सभी विद्यालयों में अब तिमाही परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस संबंध में बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी बीईओ और प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। बच्चों की पढ़ाई में बेहतरी के लिए परीक्षा परिणामों को अभिभावकों को दिखाया जाएगा।
विभाग का मानना है कि बच्चों की कमियों को बताने से आगे चलकर उनमें सुधार होगा। साथ ही आगामी परीक्षाओं में वे बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सत्रीय परीक्षा 18 से 24 सितंबर के बीच कराई जाएंगी। परीक्षा कक्षावार अगस्त तक पूरे कराए गए पाठ्यक्रम के आधार पर होगी। प्रधानाध्यापक विद्यालय स्तर पर पेपर तैयार कराकर परीक्षा का आयोजन करेंगे। शिक्षक कॉपियों का मूल्यांकन कर परिणाम तैयार करेंगे। परीक्षा के पर्यवेक्षण का दायित्व प्रधानाध्यापक और बीईओ का होगा। परीक्षा के बाद एक तिथि घोषित कर अभिभावकों को विद्यालय में बुलाकर बच्चों की प्रगति साझा की जाएगी।