फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenage girl jumps into canal... Two people save bus driver from drowning while he goes to rescue her

Lakhimpur Kheri News: नहर में कूदी किशोरी... बचाने गए बस चालक को डूबने से दो लोगों ने बचाया

Tue, 11 Aug 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 11 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl jumps into canal... Two people save bus driver from drowning while he goes to rescue her
नहर में किशोरी को निकालने का प्रयास करते युवक। संवाद
निघासन। ढखेरवा चौराहे के पास मंगलवार सुबह घर से निकली चांदनी (16) ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। उसे डूबता देखकर मेरठ निवासी बस चालक जीशान भी नहर में कूद गया।
विज्ञापन

करीब 300 मीटर तक उसे बचाने का प्रयास करते हुए जीशान तेज बहाव में खुद डूबने लगा। सुजानपुर निवासी दिनेश और लखहा निवासी मुकद्दम ने नहर में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला। अचेत जीशान को पढ़ुआ थाना पुलिस अपनी गाड़ी से रमियाबेहड़ सीएचसी ले गई, जहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई।
विज्ञापन

निघासन कस्बे के परागीपुरवा निवासी विद्याप्रसाद की बेटी चांदनी सुबह घर से निकली थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुल से छलांग लगाने के बाद मौके पर उसकी चप्पलें मिलीं, जिनसे परिजनों ने उसकी पहचान की। किशोरी के भाई ने बताया कि चांदनी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था और वह घटना से करीब एक घंटे पहले घर से निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

n घड़ियाल दिखने से मची अफरातफरीः जीशान के नहर में कूदते ही पानी में बड़ा घड़ियाल दिखाई दिया। उसे नहर की ओर जाता देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बावजूद दिनेश और मुकद्दम ने नहर में उतरकर जीशान को बाहर निकाला।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने नहर में किशोरी की तलाश शुरू कराई, लेकिन दोपहर तक उसका पता नहीं चल सका था। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए नहर में खोजबीन कराई जा रही है। रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि नहर में मगरमच्छ या घड़ियाल होने की कोई सूचना विभाग को नहीं मिली है।

नहर में किशोरी को निकालने का प्रयास करते युवक। संवाद

नहर में किशोरी को निकालने का प्रयास करते युवक। संवाद

नहर में किशोरी को निकालने का प्रयास करते युवक। संवाद

नहर में किशोरी को निकालने का प्रयास करते युवक। संवाद

नहर में किशोरी को निकालने का प्रयास करते युवक। संवाद

नहर में किशोरी को निकालने का प्रयास करते युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed