फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sramik special train

हरिद्वार से प्रवासी कामगारों को लेकर आज आएगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन

Thu, 04 Jun 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
sramik special train
लखीमपुर खीरी। हरिद्वार में काम करने वाले लखीमपुर, नेपाल एवं पड़ोसी जिलों के लोगों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुवार सुबह सात बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। श्रमिकों की स्क्रीनिंग कराने, भोजन मुहैया कराने संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुुधवार को डीएम, एसपी व सीएमओ रेलवे स्टेशन पहुंचे। एसपी ने प्लेटफार्म का निरीक्षण कर स्टेशन अधीक्षक, जीआरपी एवं आरपीएफ स्टाफ को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम एवं सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के साथ बुधवार दोपहर रेलवे स्टेशन पहुंचे। डीएम ने श्रमिकों की स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य टीम के संबंध में सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल से जानकारी ली। इस पर उन्होंने बताया कि चार टीमें बनाई गई हैं और दो रिजर्व रहेंगी। श्रमिकों के खाने पीने की जिम्मेदारी तहसीलदार सदर को सौंपी। एसपी पूनम ने सीओ सिटी विजय आनंद को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपते हुए जीआरपी और आरपीएफ स्टाफ को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसीएमओ डॉ.आरपी दीक्षित, सदर कोतवाल अजय प्रकाश मिश्र, स्टेशन अधीक्षक बृजलाल, जीआरपी के मनोज कुमार सहित आरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रमिक स्पेशल के नेपाली श्रमिकों को नेपाल बार्डर तक एवं पड़ोसी जिले के कामगारों को उनके जिलों तक भेजा जाएगा। प्रवासियों के खाने पीने एवं स्क्रीनिंग की तैैयारी हो गई है। जिले के प्रवासी कामगारों को शहर के स्क्रीनिंग होम में मेडिकल जांच होने के बाद खाद्यान्न किट के साथ होम क्वारंटीन के लिए भेजा जाएगा। - शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed