फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP declared candidates in Kheri and Dhaurahara, shock to Congress

Lakhimpur Kheri News: सपा ने खीरी और धौरहरा में घोषित किए प्रत्याशी, कांग्रेस को झटका

Wed, 31 Jan 2024 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
SP declared candidates in Kheri and Dhaurahara, shock to Congress
उत्कर्ष वर्मा
लखीमपुर खीरी। जिले की दो संसदीय सीटों धौरहरा और खीरी पर लोकसभा प्रभारी तय करने के बाद समाजवादी पार्टी ने सभी अटकलों को विराम देते हुए दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। मंगलवार को एक्स पर साझा इस पोस्ट में सपा ने खीरी से उत्कर्ष वर्मा और धौरहरा से आनंद भदौरिया को प्रत्याशी बनाया है। उधर, कांग्रेस को झटका लगा है, लेकिन वह कुछ भी बोलने से बच रही है। रवि वर्मा ने सूची फर्जी बताई है।
विज्ञापन


सप्ताह भर पहले समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने लोकसभा प्रभारी नियुक्त करते हुए खीरी संसदीय सीट से उत्कर्ष वर्मा और धौरहरा सीट से आनंद भदौरिया को जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव के गठबंधन में कांग्रेस को महज 11 सीटें देने की बात कही तो जिले की सियासत में भूचाल आ गया। गठबंधन के तहत जिले को कौन सी सीट मिलेगी इस पर दोनों दलों के जिम्मेदार आधिकारिक प्रतिक्रिया देने से बचते रहे, लेकिन अखिलेश दरबार तक पहुंच रखने वाले पार्टी सूत्रों का कहना था कि समाजवादी पार्टी धौरहरा सीट कभी नहीं जीती है, इसलिए संभावना है कि यह सीट कांग्रेस के लिए खाली कर दी जाए।
विज्ञापन

सूत्रों ने यह भी बताया कि खीरी सीट को अखिलेश यादव अपने लिए नाक का सवाल मानते हैं। इसलिए खीरी सीट पर कोई समझौता नहीं होगा। मंगलवार को सपा की तरफ से जारी लोकसभा प्रत्याशियों की सूची में इसकी पुष्टि भी हुई, लेकिन धौरहरा सीट पर निर्णय चौंकाने वाला रहा। सपा के इस निर्णय से कांग्रेस भी हतप्रभ है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव के बयान के बाद कांग्रेस और सपा के बीच 21 से 25 सीटों पर दावेदारी को लेकर रस्साकसी चल रही थी, लेकिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से उन्हीं सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए, जिन पर तोलमोल चल रहा था। इससे कांग्रेस भी हैरान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस बोली- घोषणा करना अलग बात, आमने-सामने होगी बात
लखीमपुर खीरी। सपा के लोकसभा प्रत्याशियों के एलान के बाद कांग्रेस से भी अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने बताया कि घोषणा करना अलग बात है। आमने-सामने बात होगी तो हल दूसरा निकलेगा। हमें भरोसा है कि दोनों सीटें हमको मिलेंगी। कांग्रेस 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कहा कि 2009 में भी सपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन दोनों सीटें हमने जीती थीं। इस बार भी प्रत्याशी लड़ाएंगे तो जीत हासिल होगी।
उधर, खीरी से लोकसभा चुनाव की दावेदारी करने वाले सपा छोड़ कांग्रेस में आए रवि प्रकाश वर्मा ने बताया कि यह सूची फर्जी है। कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन है। बता दें कि 2019 के चुनाव में उनकी पुत्री पूर्वी वर्मा ने सपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने पर उनको प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव बनाया गया है।


नेता जी का आभार, मजबूती से लड़ेंगे चुनाव-सपा
सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने बताया कि दोनों लोकसभा प्रभारी को ही प्रत्याशी बनाया गया है। बताया कि कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन है। हम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़कर भाजपा को हराएंगे।

उत्कर्ष वर्मा

उत्कर्ष वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed