{"_id":"36143208b9911e8406ca674647ab017c","slug":"shikshak-bataiyangai-bachon-ko-swine-flue-sai-bachav-ki-upai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक बताएंगे बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक बताएंगे बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय
लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 20 Feb 2015 05:00 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर बच्चों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने के निर्देश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर बताया है कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बच्चों के माध्यम से समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को बताया है कि विद्यालय एवं विकासखंड वार बच्चों की जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएं तथा शिक्षकों को निर्देशित किया जाए कि कक्षा में बच्चों को स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दें। बीएसए ने बताया कि वे लोग अपने स्तर से भी स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों को जागरूक करें। बीएसए ने कहा है कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।