फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   School van falls into ditch due to steering failure, 13 students have a narrow escape

Lakhimpur Kheri News: स्टीयरिंग फेल होने से खाईं में गई स्कूली वैन, 13 छात्र बाल-बाल बचे

Wed, 16 Jul 2025 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
School van falls into ditch due to steering failure, 13 students have a narrow escape
मुड़िया गांव के पास खाई में पड़ी स्कूली वैन। संवाद
फरधान। गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़िया के पास 13 बच्चों को लेकर जा रही स्कूली वैन स्टीयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। गनीमत रही वैन पलटी नहीं, जिससे बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

फरधान कस्बा स्थित यूएस कान्वेंट स्कूल की वैन बुधवार सुबह मुड़िया और उद्यानपुर गांव के बच्चों को लेकर आ रही थी। लखीमपुर-गोला मार्ग पर मुड़िया गांव के पास वैन अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। गनीमत रही वैन झाड़ियों के सहारे अटक गई, वरना गहरी खाई में जाकर पलट सकती थी। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। वैन में सवार 13 बच्चों को मामूली चोटें आईं हैं। सभी बच्चे घर चले गए। चालक मिथिलेश तिवारी ने बताया वह बच्चों को लेकर निकल ही था उसी समय स्टीयरिंग फेल हो गई। इसकी वजह से वैन खाई में चली गई। किसी भी बच्चे को चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन






10 सीटर वैन में सवार थे 17 स्कूली बच्चे



लखीमपुर खीरी। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने बुधवार को मैगलगंज, मितौली, कस्ता क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की। 10 वाहनों के चालान किए। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान इंडियन पब्लिक स्कूल मैगलगंज की एक वैन को रोका। वैन में 17 बच्चे सवार थे, जबकि वैन की क्षमता 10 सीटर थी। वैन की न तो फिटनेस है और न ही परमिट मिला। स्कूल प्रबंधक को बुलाकर चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed