फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Heavy rains increase flood risk in Nepal, displacing families

Lakhimpur Kheri News: भारी बारिश से नेपाल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, परिवार विस्थापित

Sat, 26 Sep 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 26 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains increase flood risk in Nepal, displacing families
बारिश के चलते नेपाल में धनगढ़ी की मेन रोड पर भरा पानी। संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। बृहस्पतिवार रात से हो रही भीषण बारिश के कारण नेपाल में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ की आशंका के बीच कंचनपुर जिले की दोधारा चांदनी नगर पालिका की पटराखल्ला बस्ती से करीब डेढ़ दर्जन परिवारों को खाद्यान्न और मवेशियों समेत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्हें स्कूलों और अन्य सुरक्षित जगहों पर ठहराया गया है। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने स्थानीय लोगों के सहयोग से परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
विज्ञापन

धनगढ़ी, कैलाली और कंचनपुर जिलों समेत सुदूरपश्चिम प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। इससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। धनगढ़ी उपमहानगर पालिका, टीकापुर और भजनी नगर पालिका सहित कैलाली जिले के कई गांवों में भी जलभराव हुआ है। कैलाली और कंचनपुर सहित प्रदेश के नौ जिलों में बृहस्पतिवार से बारिश जारी है।
विज्ञापन

धनगढ़ी-कैलाली और कंचनपुर जिले से सात पहाड़ी जिलों के लिए जाने वाले भीमदत्त राजमार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। नेपाल ट्रैफिक पुलिस के पुलिस अधीक्षक नवराज कार्की ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे से रविवार शाम तक राजमार्ग बंद रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है। यह राजमार्ग डोटी, डडेलधुरा, अछाम, बाजुरा, बझांग, बेतड़ी और दार्चुला सहित सात जोखिम भरे पहाड़ी जिलों को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

99999999
सुदूरपश्चिम में दस साल में 5195 लोगों की जान गई
धनगढ़ी (नेपाल)। सुदूरपश्चिम प्रदेश में पिछले दस वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं के कारण 5195 लोगों की जान चली गई। कैलाली और कंचनपुर सहित प्रदेश में प्राकृतिक घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, संवत 2072 से 2082 के बीच बाढ़, भूस्खलन और आग जैसी आपदाओं में 5195 लोगों की मौत हुई। इन घटनाओं में 15751 लोग घायल हुए हैं। इस अवधि में 2585 परिवार भी प्रभावित हुए। इन आपदाओं से करीब 32 अरब रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ।


मुख्यमंत्री भट्ट ने शुक्रवार से रविवार तक होने वाली बारिश के लिए आपदा तैयारियों की जानकारी दी। सभी सुरक्षा एजेंसियों और आपदा प्रबंधन विभाग को चौबीस घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। आम नागरिकों से भी सतर्क रहने को कहा गया है।

बारिश के चलते नेपाल में धनगढ़ी की मेन रोड पर भरा पानी। संवाद

बारिश के चलते नेपाल में धनगढ़ी की मेन रोड पर भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed