फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Doctors arrived at an old age home amid the rain, examining over 100 elderly people

Lakhimpur Kheri News: बारिश के बीच वृद्धाश्रम पहुंचे डॉक्टर, 100 से अधिक बुजुर्गों की जांच

Sat, 26 Sep 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 26 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Doctors arrived at an old age home amid the rain, examining over 100 elderly people
वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों की जांच करतीं प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता। स्रोत : मेडिकल कॉलेज
लखीमपुर खीरी। लगातार बारिश और बिजली की समस्या के बीच सलेमपुर स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की मदद के लिए मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने वृद्धाश्रम में रहने वाले 100 से अधिक बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग की। बुखार, जुकाम, ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन से संबंधित मरीजों को जांच के बाद आवश्यक दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

बारिश के कारण पेयजल से होने वाले संक्रमण और डायरिया की आशंका को देखते हुए बुजुर्गों की विशेष स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य टीम ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया। जांच के दौरान एनीमिया समेत गंभीर बीमारी के लक्षण वाले कुछ बुजुर्गों को आगे की जांच और उपचार के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान बुजुर्गों को खाने-पीने की सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। उन्हें फल, मिठाई और पूड़ी-सब्जी वितरित की गई। लगातार बारिश और बिजली न आने की स्थिति को देखते हुए यह पहल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. अंशुल गुप्ता, डॉ. विनय और डॉ. विनीत समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed