{"_id":"649b2ad3efe6eecaeb081cd4","slug":"saras-calculation-completed-result-will-come-in-two-days-lakhimpur-news-c-4-1-193170-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सारस गणना पूरी, दो दिन में आएगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सारस गणना पूरी, दो दिन में आएगा परिणाम
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में चल रही दो दिवसीय सारस गणना का काम मंगलवार की शाम पूरा हो गया है। दुधवा नेशनल पार्क के अलावा दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन और दक्षिण खीरी वन प्रभाग में 26 और 27 जून को यह गणना की गई।
उत्तर प्रदेश के राज्य पक्षी सारस की गणना पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ की गई। खीरी जिले में सोमवार और मंगलवार को जिले के तीनों वन प्रभागों में सारस गणना हुई। सारस गणना के पहले वन कर्मियों को इसका प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार और मंगलवार को सुबह-शाम को दो पालियों में गणना की गई। इसमें वनकर्मियों के अलावा स्वयंसेवी संस्था के लोगों ने भी हिस्सा लिया।
सारस गणना के नोडल अधिकारी डीएफओ साउथ संजय विस्वाल ने बताया एक जुलाई को सारस गणना की रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को भेजी गई है। तीनों डिवीजनों की कंपाइल रिपोर्ट दो दिन के अंदर तैयार हो जाने की संभावना है। उन्होंने यह भी संभावना जताई है कि संरक्षण के बेहतर प्रयासों के चलते पिछले साल की अपेक्षा इस साल सारस की संख्या अधिक मिलने की उम्मीद है। पिछले साल दक्षिण खीरी वन प्रभाग में कुल 186 सारस मिले थे। इनमे 172 सारस वयस्क थे, जबकि 14 बच्चे थे। इसी तरह दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन में 60 से अधिक सारस मिले थे।