फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   RTE: Apply in four steps

आरटीई : चार चरणों में लिए जाएंगे आवेदन

Sun, 22 Sep 2024 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
RTE: Apply in four steps
लखीमपुर खीरी। आगामी सत्र 2025-26 के लिए आरटीई में आवेदन के लिए आवेदन का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। इस बार दिसंबर से ही आनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। एक से 19 दिसंबर के बीच पहला चरण होगा, कुल चार चरण होंगे।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को दाखिला मिले, इसके लिए सरकार ने राइट टू एजुकेशन योजना चलाई जा रही है। इस बार एक महीने पहले ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विद्यालय में 25 प्रतिशत सीटें आरटीई के तहत सुरक्षित होती हैं। शिक्षा का अधिकार योजना के तहत गरीब और पढ़ाई का बोझ न उठा पाने वाले परिवारों से आवेदन मांगे जाते हैं। इस बार भी प्रक्रिया चार चरणों में ही संपन्न होगी।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों के 800 से ज्यादा स्कूल पोर्टल पर पंजीकृत हैं। एक से 19 दिसंबर तक पहले चरण में आवेदन लिए जाएंगे। 24 दिसंबर को लाटरी निकाली जाएगी। 27 को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। दूसरा चरण एक जनवरी 2025 से शुरू होगी, जो 20 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 जनवरी को लॉटरी निकालते हुए 27 को स्कूल आवंटित होंगे। तीसरा चरण एक से 19 फरवरी के बीच होगा। 24 फरवरी को लॉटरी और 27 फरवरी को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। चौथा और अंतिम चरण एक मार्च से लेकर 19 मार्च तक, लॉटरी 24 मार्च को निकाली जाएगी वहीं 27 मार्च को लॉटरी निकालकर स्कूल एलॉट किए जाएंगे।

-----------
प्रवेश के लिए यह है नियम
शिक्षा के अधिकार योजना के तहत हर निजी स्कूल में निर्धारित संख्या की 25 प्रतिशत सीटें आरटीई के लिए रिजर्व रखने के निर्देश है। स्कूल संचालकों की मनमानी के चलते हर साल सैकड़ों बच्चों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसा नहीं है कि विभाग स्कूलों पर कार्रवाई नहीं करता है, विभाग की ओर से बाकायदा नोटिस जारी किए जाते हैं। इसके बाद भी स्कूल संचालक मनमानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed