फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   religion

गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Mon, 10 Oct 2022 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:52 AM IST
सार

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के सिलसिले में जिले भर में धूमधाम के साथ ईद -मिलाद-उन-नबी का जश्न मनाया गया।जुलूस में शामिल लोग राष्ट्रीय झंडे भी अपने हाथों में लिये हुए थे।सिकन्दराबाद।

विज्ञापन
religion

विस्तार

लखीमपुर/खीरी टाउन/गोला। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के सिलसिले में जिले भर में धूमधाम के साथ ईद -मिलाद-उन-नबी का जश्न मनाया गया। नगर में शेख सराय सुन्नी इमामबाड़े से सलातो सलाम और दुआ के बाद रूहे कायनात के सदर डॉक्टर मतलूब ने परचम कुशाई के बाद जुलूस को रवाना किया। जुलूस शेख सराय, पट्टीरामदास, बुखारी टोला, अवधी टोला, श्यामलाल पुरवा, मोहल्ला मुगली टोला, तबेला, मोहल्ला कटरा, डीहपुर होता हुआ देर शाम को मोहल्ला सैयदवाड़ा पहुंचा सैयद वाडा से बाजार होता हुआ देर रात को शाही किले पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

गोला में रविवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी में ‘सरकार की आमद मरहबा’ की सदा की गूंज रही। इस मौके पर मौलाना मोईद अहमद रजा, हाजी राजा जफ़र उल्ला खां समेत मुस्लिम समाज के तमाम लोग जुलूस में शामिल रहे। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। तहसील क्षेत्र के ममरी में हैदराबाद, नयागांव, गणेशपुर, चांदा मऊ, अल्लीपुर, सरकारगढ़, रोशन नगर, दतेली, धिरावा, छितौनिया, अहमदनगर, ममरी सहित कई स्थानों पर जुलूस ए मोहम्मदी गाजे-बाजे के साथ जोश-ओ-खरोश से निकाला गया। अमीरनगर के छतुरी गांव में सूफी सैयद काजिम अली शाह उर्फ बूढ़े मियां की मजार पर कुल शरीफ अकीदत के साथ मनाया गया। तो, अलीगंज में सदर चौराहा होते हुए पूरे ग्राम का भ्रमण करते हुए जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

मितौली। रविवार को सुबह नूरी जामा मस्जिद से जुलूस ए मोहम्मदी का आगाज हुआ। जुलूस नूरी जामा मस्जिद से होते हुए अस्पताल रोड, लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग होते हुए इस्लामनगर मोहल्ला पहुंचा उसके बाद वहां से जुलूस लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग होते हुए वापस नूरी जामा मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजुआ। भारी वर्षा और खराब मौसम के बावजूद भी मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस-ए- मोहम्मदी निकाला। कस्बे की जामा मस्जिद कमेटी, गौसिया मस्जिद कमेटी, सलामत नगर, नूरी मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी और इमाम (धर्मगुरु) मौजूद रहे। उधर, पुलिस ने बहराइच की घटना से सबक लेकर एहतियात बरतते हुए लोहे के पाइप से झंडे हटवाकर प्लास्टिक के पाइप में लगवाए।
धौरहरा। लालापुरवा से लोगो ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। भीगते हुए लोगों ने जुलूस को आगे बढ़ाते हुए कस्बे के अन्य मार्गों से गुजारकर वापस लालापुरवा लाकर उसका समापन किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में धौरहरा कोतवाली का पुलिस बल मौजूद रहा।
पलियाकलां। जुलूस-ए मोहम्मदी के अवसर पर भारी बारिश के बीच शहर के पुराने बस स्टैंड से जुलूस निकला। स्टेशन रोड, माल गोदाम रोड, नगर पालिका रोड, माहीगिरान होते हुए जामा मस्जिद पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में गुमबदे खजरा व काबा बनाया गया, जो लोगों के लिए आकर्षक का केन्द्र रहा।
संपूर्णानगर। भारी बरसात के बीच जुलूसे-ए मोहम्मदी के दौरान 30 फिट का तिरंगा भी निकाला गया। गाजे-बाजे व हाथों में झंडे के साथ लोग छाता लगाकर सड़कों पर निकले। रजा जामा मस्जिद से सिंगाही होते हुए बाजार तक जुलूस निकाला गया।
मैलानी। जुलूस-ए- मोहम्मदी हाफिज तकीउद्दीन की सदारत में मैलानी गांव की जामा मस्जिद से शुरू होकर मोहल्ला गौतम नगर, मस्जिद, रामलीला होकर बाईपास पहुंचा। बाईपास से खुटार रोड, मेन मार्केट होता हुआ जामा मस्जिद पहुंचकर खत्म हुआ। जुलूस में शामिल लोग राष्ट्रीय झंडे भी अपने हाथों में लिये हुए थे।

सिकन्दराबाद। जुलूस सिकन्दराबाद से चलकर रायपुर, बेलहरी, अहिरी, पकरिया समेत कई गांव से होते हुए फिर सिकन्दराबाद बड़े चौराहे पर पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। बारिश के बावजूद लोगों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed