{"_id":"6a99b5dddf2b44fd710672d0","slug":"chos-boycott-work-rural-health-facilities-falter-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-184050-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीएचओ ने किया कार्य बहिष्कार, ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं लड़खड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीएचओ ने किया कार्य बहिष्कार, ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं लड़खड़ाई
Thu, 03 Sep 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर धरने पर बैठे सीएचओ। संवाद
लखीमपुर खीरी। ऑनलाइन उपस्थिति न लगाने पर स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) का वेतन काट दिया। मात्र 13 दिन का वेतन मिलने पर सीएचओ भड़क गए। बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार कर बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पर सीएमओ कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इधर, सीएचओ के कार्य बहिष्कार से ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई।
जिले के 334 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ तैनात हैं, जो मरीजों की ओपीडी सहित स्वास्थ्य संबंधित अन्य कार्य करते हैं। मरीजों को अपने सेंटर से टेलीमेडिसिन की सुविधा भी उपलब्ध कराते हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को 270 से अधिक सीएचओ कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे। इसके चलते अधिकांश जगह स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गईं और ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बिना दवा के लौटना पड़ा। सीएचओ ने चेतावनी कि जब तक कटा हुआ वेतन सहित अन्य मांगों पर सुनवाई नहीं होती, तब तक कार्य बहिष्कार करेंगे। इधर, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने सीएचओ के पदाधिकारियों से धरना खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन मांगों पर संतोषजनक जवाब न मिलने से बात नहीं बनी। जिलाध्यक्ष सोहन सिंह ने कहा कि शुक्रवार को अवकाश है, ऐसे में अब शनिवार से धरने पर बैठेंगे।
इस दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह, प्रदेश महामंत्री मोहित पुंडीर, जिलाध्यक्ष सोहन सिंह, जिला महिला अध्यक्ष अनुपम राजवंशी, जिला महामंत्री विश्वजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष दीपा धामी, सत्य कुमार, अरविंद, आशीष वर्मा आदि सैकड़ों सीएचओ मौजूद रहे।