फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rain and strong winds wreak havoc trees fall on power lines in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: बारिश संग तेज हवा ने मचाई तबाही, तार-खंभों पर गिरे पेड़, बिजली व्यवस्था बेपटरी

Sat, 26 Sep 2026 02:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 26 Sep 2026 02:49 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में मूसलाधार बारिश और तेज हवा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सैकड़ों पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति ठप है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जलभराव का जायजा लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। 

विज्ञापन
Rain and strong winds wreak havoc trees fall on power lines in Lakhimpur kheri
शहर में सड़क पर गिरा पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में पिछले करीब 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसका असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा है। कई जगह पेड़ बिजली के तारों और खंभों पर गिरने से विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिलेभर में सैकड़ों पेड़ गिरे हैं। इससे यातायात भी बाधित हुआ है।

विज्ञापन


लखीमपुर शहर के नई बस्ती, गढ़ी, छाउछ, न्यू छाउछ और कलेक्ट्रेट बिजली केंद्र क्षेत्र में बारिश के चलते कई स्थानों पर बिजली लाइनें प्रभावित हुई हैं। डीसी रोड पर पेड़ गिरने से बिजली के तार और खंभे टूट गए। उदरहा क्षेत्र में भी 11 हजार केवी लाइन पर पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ है। अकेले शहर में करीब 20 से 25 स्थानों पर तार टूटने और खंभे क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के अलावा निघासन, पलिया, मितौली, मोहम्मदी और गोला डिवीजन क्षेत्रों में भी बारिश और तेज हवा से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है। कई जगह पेड़ और उनकी डालियां विद्युत लाइनों पर गिरने से फॉल्ट हो गया। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने खीरी रोड पर जलभराव का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है। 

Rain and strong winds wreak havoc trees fall on power lines in Lakhimpur kheri
पेट्रोल पंप के पास गिरा पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बारिश में भी फॉल्ट ठीक करने में जुटे कर्मचारी
लगातार बारिश और तेज हवा के बीच बिजलीकर्मियों के सामने फॉल्ट ठीक करने की चुनौती बनी हुई है। इसके बावजूद कर्मचारी रेनकोट पहनकर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लाइनों को दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं। बारिश लगातार होने के कारण कई जगह काम में बाधा आ रही है। विभागीय टीमें जहां भी फॉल्ट की सूचना मिल रही है, वहां पहुंचकर स्थिति को सामान्य करने में जुटी हैं।

बिजली विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती एक साथ कई स्थानों पर लाइनों के क्षतिग्रस्त होने की है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी नुकसान होने से कर्मचारियों को अलग-अलग स्थानों पर भेजकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। मौसम साफ होने के बाद क्षतिग्रस्त खंभों और लाइनों की मरम्मत का काम और तेज होने की उम्मीद है।

लखीमपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार यादव ने बताया की आंधी और बारिश के चलते काफी जगह लाइन व खाम्भों पर पेड़ गिरे हैं, जिसकी वजह से तार टूटते हैं और खम्भे टूट गए हैं। यह समस्या लगभग पूरे जिले में देखने को मिल रही है। शहर में भी काफी नुकसान हुआ है। लगातार बारिश में कर्मचारियों का काम करने में भी दिक्कत हो रही है। उपभोक्तओं से अपील है कि धर्य बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed