{"_id":"67c73cd7fd5c084cf8007c96","slug":"preparations-underway-to-run-special-buses-for-delhi-haridwar-and-kanpur-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-140582-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिल्ली, हरिद्वार, कानपुर के लिए स्पेशल बसें चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिल्ली, हरिद्वार, कानपुर के लिए स्पेशल बसें चलाने की तैयारी
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड लखीमपुर में खड़ी बसें। संवाद
लखीमपुर खीरी। होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज निगम विशेष तैयारियों में जुट गया है। होली पर सबसे ज्यादा दिल्ली, हरिद्वार, कानपुर, रुद्रपुर आदि जगहों पर लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसे में रोडवेज निगम ने इन मार्गों पर विशेष बसों को चलाने की योजना तैयारी की है।
गोला डिपो के पास 99 निगम की और 28 अनुबंधित बसें हैं, जो दिल्ली, उत्तराखंड, कानपुर, अलीगढ़, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, लखीमपुर, अयोध्या, बनारस आदि रूटों पर चलाई जाती हैं। होली पर यात्रियों की भीड़ अधिक होने के चलते गोला डिपो ने दिल्ली रूट पर 30 बसों को संचालित करेगा। इसके अलावा हरिद्वार के लिए पांच, कानपुर के लिए 10 बसों के संचालन की योजना है।
गोला डिपो के एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि होली को लेकर अभी विभागीय निर्देश नहीं आया है, लेकिन फिर भी योजना तैयार की गई है। गोला डिपो के पास पर्याप्त बसें हैं। योजना के अलावा जिन रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां के लिए तत्काल एक बस रवाना कर दी जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
लखीमपुर डिपो भी बढ़ाएगा चक्कर
लखीमपुर डिपो के पास 83 अनुबंधित बसें हैं, जो गोला, धौरहरा, सीतापुर, लखनऊ, शाहजहांपुर आदि रूटों पर संचालित हैं। लखीमपुर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी नसासत अली ने बताया कि होली पर यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- --
ट्रेनों में बढ़ जाएगी भीड़
मैलानी-लखनऊ रूट पर चार जोड़ी ट्रेन हैं। रोडवेज की अपेक्षा ट्रेन का किराया काफी कम है। ऐसे में अधिकांश लोग ट्रेन से ही जाना पसंद करते हैं। होली पर ट्रेनों में अधिक भीड़ बढ़ने की आशंका है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फैक्ट फाइल
गोला डिपो पर निगम की 99
अनुबंधित 28 बसें
दिल्ली रूट पर 30 बसें
हरिद्वार के लिए 05 और कानपुर के लिए 10 बसों के संचालन की योजना है।
लखीमपुर डिपो के पास अनुबंधित 83 बसें