{"_id":"66d37ef2551cf28c2a0a2426","slug":"police-caught-dcm-full-of-suspicious-powder-raided-the-warehouse-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-128084-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध पाउडर भरी डीसीएम पुलिस ने पकड़ी, गोदाम पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध पाउडर भरी डीसीएम पुलिस ने पकड़ी, गोदाम पर छापा
विज्ञापन
पलिया के थारू क्षेत्र में गोदाम पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम।
पलियाकलां। नेपाल सीमा के थारू क्षेत्र से पलिया की ओर संदिग्ध पाउडर लेकर आ रही एक डीसीएम को पलिया पुलिस ने दुधवा रोड पर पकड़ा है। डीसीएम में करीब प्लास्टिक की 360 बोरियां बरामद हुई हैं। चालक से पूछताछ के बाद पुलिस ने थारू क्षेत्र के ध्यानपुर स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। यहां भी मेड इन चाइना लिखी तीन बोरियां मिली हैं। बताया जा रहा है कि यह पाउडर विस्फोटक बनाने के काम आता है। कस्टम, एसएसबी, जीएसटी की टीमों को बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में भी लिया है।
शनिवार को चंदनचौकी के पास स्थित बंदरभरारी गांव से दिल्ली-सोनीपत जा रही डीसीएम के पलिया में होने की सूचना पुलिस को मिली। मुखबिर की सूचना के अनुसार डीसीएम में संदिग्ध पाउडर भरा था। सक्रिय हुई पुलिस ने पलिया की दुधवा रोड से डीसीएम को अपने कब्जे में लिया। डीसीम से पकड़ी गईं बोरियों में रखे गए पैकेट पर सोडा ऐश लिखा था। पकड़े गए माल की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। बताया जाता है कि ड्राइवर की निशानदेही पर सीओ यादवेंद्र यादव, पलिया कोतवाल मनबोध तिवारी ने चंदन चौकी, गौरीफंटा पुलिस व एसएसबी की डाॅग स्क्वाड टीम के साथ ध्यानपुर स्थित एक गोदाम पर छापा मारा।
यहां पर गोदाम से संदिग्ध तीन बोरी मिली हैं, जिन पर मेड इन चाइना लिखा होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने इनको अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में भी लिया है। सूत्रों के अनुसार उक्त संदिग्ध पदार्थ विस्फोटक का काम करता है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। कस्टम, जीएसटी, एसएसबी की टीमों को भी शामिल करते हुए पूरे मामले की तह तक जाया जा रहा है। मामला क्षेत्र में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पूरे मामले की जांच सीओ पलिया को सौंपी गई थी। बरामद पाउडर का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। कई स्तर पर छानबीन की जा रही है।
गणेश प्रसाद साहा, एसपी